{"_id":"60eb1bb638326115b0004d40","slug":"block-chief-elections-two-fir-registered-for-assault-and-threat-to-media-person","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मीडिया कर्मी से मारपीट व धमकी के मामले में दर्ज हुईं दो एफआईआर, बलवा समेत अन्य धाराएं लगाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मीडिया कर्मी से मारपीट व धमकी के मामले में दर्ज हुईं दो एफआईआर, बलवा समेत अन्य धाराएं लगाई गईं
Sun, 11 Jul 2021 10:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:41 PM IST
सार
सीडीओ के साथ मीडिया कर्मी से मारपीट करने वाले के खिलाफ रविवार देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई।पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने पहली रिपोर्ट मारपीट के शिकार कृष्णा तिवारी की तहरीर पर दर्ज की है।
विज्ञापन
उन्नाव: मीडिया कर्मी से मारपीट व धमकी देने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के आसीवन में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शनिवार को मतदान के दौरान मीडिया कर्मियों से हुई मारपीट व धमकी के मामले में अलग-अलग तहरीर पर पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है। पहली तहरीर के आधार पर 20-25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
दूसरी तहरीर में कार नंबर के आधार पर गाली-गलौज समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने लखनऊ रजिस्ट्रेशन नंबर की दो कारें कब्जे में ली हैं। सीडीओ के साथ मीडिया कर्मी से मारपीट करने वाले के खिलाफ रविवार देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई।
पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने पहली रिपोर्ट मारपीट के शिकार कृष्णा तिवारी की तहरीर पर दर्ज की है। इसमें उसने दो लग्जरी कार सवार लोगों पर आरोप लगाया है कि शनिवार को कवरेज के दौरान दो कारों से 20-25 अज्ञात लोग उतरे और मारपीट गालीगलौज करते हुए मोबाइल तोड़ दिए।
विज्ञापन
आरोपियों ने कार में खींचने का भी प्रयास किया। गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की दो कारें भी पुलिस ने कब्जे में ली हैं।

वहीं, एक अन्य मीडिया कर्मी आशीष गौड़ की तहरीर पर पुलिस ने एक कार नंबर के आधार पर गाड़ी सवार लोगों पर गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मारपीट के शिकार कृष्णा द्वारा अभी तक उस युवक के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई, जिसने उससे सार्वजनिक रूप से मारपीट की थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ व मीडियाकर्मी में हुई सुलह
चुनाव कवरेज के दौरान मीडिया कर्मी से मारपीट करने वाले सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने रविवार को अनजाने में मारपीट होने की बात कही। साथ ही कृष्णा तिवारी से अपने किए पर खेद जताया। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया। सुलह की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट करते रहे। उधर, समझौते से पहले सुबह सोशल मीडिया पर मीडिया कर्मी और सीडीओ का प्रकरण खूब ट्रोल हुआ। कुछ प्रशासनिक व राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी कमेंट किया।
सीडीओ ने दी तहरीर
आरएसएस प्रमुख पर ट्विटर के जरिए की गई टिप्पणी पर सुबह से ही लोगाें ने सीडीओ दिव्यांशु पटेल के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया। दोपहर बाद सीडीओ ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके नाम का फर्जी ट्विटर हैंडल बनाकर इस तरह की पोस्ट की गई है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।