फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bled to land grabbing

जमीन कब्जाने के लिए दबंगों ने किया लहूलुहान

Sun, 21 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 21 Jun 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bled to land grabbing
मौरावां। जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे दबंगों ने पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोगों को लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने निर्माणाधीन दिवार का कुछ हिस्सा भी गिरा दिया। घटना के बाद से दो पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मौरावां थानाक्षेत्र के संदाना गांव निवासी महादेव गुप्ता और उनके भाई वासुदेव की पुश्तैनी दो बिसुआ जमीन है। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर स्थित इस कीमती जमीन पर गांव का ही रिजवान काफी समय से कब्जा करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


शनिवार को महादेव ने अपनी जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू कराया। शाम को रिजवान, उसका भाई राजू अपने साथी बीनू और अख्तर के साथ पहुंचे और निर्माणाधीन दीवार गिराने लगे। विरोध करने पर चारों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर महादेव, उसके भाई वासुदेव और बेटे अखुल गुप्ता व सौरभ को घायल कर दिया। घटना को लेकर गांव में दो पक्षों में तनाव फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल बढ़ने की आशंका को देखते हुए थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और देर शाम को कानूनगो कृष्णकुमार और लेखपाल विनोद रावत को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई गई। पैमाइश में जमीन महादेव और उनके भाई वासुदेव की निकली। पुलिस ने रिजवान और उसके भाई समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना को लेकर गांव में दो पक्षों में खासा तनाव है।


माहौल न बिगड़े इसके गांव में पुलिस और पीएसी बल भी तैनात किया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed