फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BKU leader attacked and killed with bricks and stones in Shuklaganj in unnao

UP: जयकारा लगाने पर हिस्ट्रीशीटर ने की भाकियू नेता की हत्या, धार्मिक नारेबाजी... पथराव और फायरिंग

Mon, 15 Jan 2024 04:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jan 2024 04:45 PM IST
सार

उन्नाव के शुक्लागंज में भाकियू नेता की ईंट-पत्थर से हमलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 22 जनवरी को भंडारे के लिए चंदा मांगने के दौरान हमला करने का आरोप है। लोगों ने नवीन गंगापुल पर जाम लगा दिया। पत्नी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छोटे भाई समेत कई को पुलिस ने उठा लिया।

विज्ञापन
BKU leader attacked and killed with bricks and stones in Shuklaganj in unnao
BKU leader Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गोताखोर में रविवार को हिस्ट्रीशीटर काले खां और उसके मिलने वालों ने ईंट-पत्थर से हमला कर भाकियू (अराजनैतिक) नेता विनोद कश्यप (40) की हत्या कर दी। हमले में उनके छोटे भाई दुर्गाशंकर कश्यप भी घायल हुए। 
विज्ञापन


आरोप है कि वे लोग प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन होने वाले भंडारे को लेकर चंदा एकत्रित कर रहे थे। जब काले खां के मोहल्ले में पहुंचे तो उसने चंदे के पैसे छीनने का प्रयास किया। विरोध पर दोनों पक्ष आमने-सामने आए। धार्मिक नारेबाजी के दौरान पथराव हो गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि फायरिंग भी की गई। पुलिस ने हत्या और बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी के छोटे भाई समेत कई हमलावरों को उठाया है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने नवीन गंगा पुल पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ला निवासी दुर्गाशंकर कश्यप उर्फ बउवा ने बताया कि रविवार को दिन में 11 बजे दीपोत्सव व भंडारे के लिए चंदा मांगने निकले थे। पास के गोताखोर मोहल्ले में चंदा मांगने के दौरान धार्मिक नारे लगाए जाने का गोताखोर मोहल्ले के हिस्ट्रीशीटर काले खां ने विरोध किया और उनसे रुपये छीनने का प्रयास किया। 
Trending Videos

इस पर दोनों में विवाद होने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर उनके बड़े भाई विनोद कश्यप (40) बीच-बचाव करने पहुंचे। इस बीच वहां मारपीट शुरू हो गई। हिस्ट्रीशीटर काले खां ने साथियों के साथ मिलकर उन पर व विनोद पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। वह किसी तरह वहां से भागकर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। 

 

दुर्गाशंकर का आरोप है कि पुलिस घटनास्थल पर जाने के बजाए उनसे तहरीर लिखवाकर लाने की बात कहती रही। काफी देर बाद पुलिस पहुंची तब तक हमलावर विनोद को पीट-पीट कर बेदम कर चुके थे। आरोप है कि हमलावरों ने इस बीच फायरिंग भी की, जिससे विनोद के पेट में छर्रे भी लगे। 

 

मौके पर पहुंचे गंगाघाट कोतवाली प्रभारी रामफल प्रजापति ने दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उर्सला अस्पताल में डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। दुर्गाशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। विनोद की पत्नी प्रतिमा उर्फ प्रीति भाकियू (अराजनैतिक) की पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुकी हैं।

विनोद की मौत से एक घंटा पहले उसकी पत्नी ने हत्यारोपी पर रुपये मांगने पर विवाद की बात की तहरीर दी थी। मौत के बाद धार्मिक अनुष्ठान के लिए चंदा मांगने और जयघोष को लेकर हमला करने की बात कह रहे हैं। पत्नी की तहरीर पर हत्यारोपी और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं।- सिद्धार्थ शंकर मीना, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed