फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BJP members took out Tiranga Yatra, danced to patriotic songs

Unnao News: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीतों पर झूमे

Tue, 12 Aug 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 12 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP members took out Tiranga Yatra, danced to patriotic songs
असोहा (उन्नाव)। ब्लाक मुख्यालय से विधायक अनिल सिंह ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक ने खुद भी हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में आगे आगे चलते रहे। वहीं पीछे देशभक्ति गीतों पर लोग झूमते रहे। तिरंगा यात्रा ब्लाक मुख्यालय से होते हुए कालूखेड़ा, भवानीगंज, मौरावां होते हुए पुरवा स्थित बिल्लेश्वर धाम में समाप्त हुई। समापन के दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार देश हित के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

एक ओर विपक्ष संविधान की प्रति लेकर उसे खत्म करने पर आमादा है तो वहीं मोदी सरकार में संविधान के तहत कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा एकमात्र देशहित में कार्य करने वाली पार्टी है। तिरंगा यात्रा का कई स्थानों पर क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान असोहा ब्लाक प्रमुख आनंद गुप्ता, पुरवा प्रमुख सतीश चौधरी, पुरवा चेयरमैन पति राजू गुप्ता, पुरवा प्रधान संघ पुत्र अमित त्रिवेदी, डाॅ. रजनीश वर्मा, मौरावां चेयरमैन विवेक से ,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद, मंडल अध्यक्ष महेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत न्योतनी में चेयरमैन ओम प्रकाश कन्नौजिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा हनुमान मंदिर से निकल कर शास्त्री नगर, दयानंद नगर होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। यात्रा के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जयकार के नारे लगते रहे। चेयरमैन ने देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर न्योतनी भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, अमित, पूर्व चेयरमैन मनीष राठौर, हरिप्रकाश सिंह ,ब्रजेंद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed