फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BJP candidate lost his own

अपने ही प्रत्याशी से हार गई भाजपा

Fri, 19 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 19 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate lost his own

उन्नाव- लखनऊ सीट पर भाजपा ने सफीपुर तहसील के भदनी गांव

विज्ञापन
निवासी अनिरुद्ध सिंह चंदेल को प्रत्याशी बनाया था। नामांकन कराते वक्त पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल थे। सभी पूरे दमखम से चुनाव जीतने का दावा भी कर रहे थे, लेकिन गुरुवार को पार्टी प्रत्याशी के नामांकन वापस लेते ही सभी के चेहरे की रंगत उड़ गई। भाजपाइयों का कहना था कि पार्टी सपा से नहीं बल्कि अपने ही प्रत्याशी से हार गई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार कहते हैं कि पार्टी प्रत्याशी की करतूत शर्मनाक है। यह बहुत बड़ा षडयंत्र है, जिसमें पार्टी के कई कद्दावर नेता भी शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इसकी समीक्षा करेगी और जो लोग भी दोषी होंगे उनके खिलाफ पार्टी हाईकमान कार्रवाई करेगा। उधर इस संबंध में पार्टी के प्रत्याशी रहे अनिरुद्ध सिंह चंदेल से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्वीच आफ मिला। घर पहुंचे मीडियाकर्मियों से परिवार के लोगों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
 
12 दावेदारों में अनिरुद्ध को मिली थी तवज्जो
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार ने बताया कि उन्नाव और लखनऊ के 12 लोगों ने पार्टी से टिकट के लिए आवेदन किया था। इनमें सत्यपाल राठौर, डॉ. बंबालाल, सतीशचंद्र कनौजिया, अनिरुद्ध सिंह चंदेल और लखनऊ के धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल थे। लेकिन वरिष्ठजनों की पैरवी के चलते पार्टी ने अनिरुद्ध को टिकट दिया। उन्होंने बताया कि शायद पैरवी करने वालों ने अनिरुद्ध का इतिहास पार्टी हाई कमान को नहीं बताया।
इनसेट
पुरवा के हिलौली ब्लॉक में अब तीन विधायक
उन्नाव। सुनील सिंह यादव की जीत के साथ ही हिलौली ब्लाक एकबार फिर सुर्खियों में है। कारण यह है कि इस ब्लॉक में तीन विधायक रहते हैं। पुरवा विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक उदयराज यादव विधायक हिलौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत लऊवा के मजरा कूटी खेड़ा के रहने वाले हैं। भाजपा एमएलसी ह्रदय नारायण दीक्षित लऊवा गांव के रहने वाले हैं। जबकि नवनिर्वाचित एमएलसी सुनील सिंह यादव इसी ब्लॉक के बचुआ खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। लोग पुरवा का अन्य विधानसभा क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा विकास होने की उम्मीद संजोए हैं।

जीत के जश्न में डूबे सपाई, बांटी मिठाई
सपा प्रत्याशी सुनील सिंह यादव उर्फ सुनील साजन के निर्विरोध निर्वाचित होने की खबर मिलते ही सपाई झूम उठे। बांगरमऊ कसबा में प्रधान रामसेवक यादव के आवास पर सपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। युवा नेता आलोक त्रिपाठी, अनिल प्रधान, देवेंद्र यादव, उमाशंकर, रवींद्र सिंह, मोनू सिंह, पुष्पेंद्र सिंह यादव, मुन्ना यादव, जितेंद्र। सुनील यादव के क्षेत्र असोहा में ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि यह सपा के जनप्रिय होने का नतीजा है जो भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस दौरान हरिकेश यादव, रमेशचंद्र, सुरेश यादव, ललित सिंह, बबलू यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed