फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Billeshwar Mahadev Temple illuminated with 1051 lamps

Unnao News: 1051 दीपकों से जगमगाया बिल्लेश्वर महादेव मंदिर

Tue, 05 Aug 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 05 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Billeshwar Mahadev Temple illuminated with 1051 lamps
दीपों से जगमग बिल्लेश्वर महादेव मंदिर। - फोटो : दीपों से जगमग बिल्लेश्वर महादेव मंदिर।
पुरवा (उन्नाव)। बिल्लेश्वर महादेव मंदिर चबूतरे पर 1051 दीप जलाए गए। इससे पूरा मंदिर परिसर दीपक की रोशनी से जगमगा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सावन के अंतिम सोमवार को बिल्लेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसके बाद शाम ढलते ही परिसर में 1051 दीप जलाए। सूर्यास्त के बाद दीपक जलने से पूरा मंदिर परिसर रोशनी से नहा उठा। शिव भक्तों में अमित, सुभाष, प्रबल, लवकुश, काली शंकर, ममता व रानी ने बताया कि बिल्लेश्वर मंदिर द्वापरकालीन है। ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर जलाभिषेक व दीपक जलाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उधर, एएसपी अखिलेश सिंह ने मंदिर पहुंचकर शिवलिंग की पूजा अर्चना की। सुरक्षा की दृष्टि से वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश यादव व अनिल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed