{"_id":"66cccc67c1961e75fa087ad4","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-vehicle-unnao-news-c-221-1-uno1001-118893-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
परियर। परियर-सफीपुर मार्ग पर बाबाकुटी के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
बांगरमऊ कोतवाली के गांव जामड़ निवासी अजय पाल (28) पुत्र अनमोल बाइक से कानपुर के कल्याणपुर निवासी रिश्तेदार के घर जा रहा था। परियर-सफीपुर मार्ग पर शाम करीब सात बजे बाबाकुटी के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाई। लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को बताया। पति की मौत से पत्नी सोनी और अन्य परिजन बेहाल हैं। पत्नी ने बताया कि युवक पंजाब में रंगाई पुताई का काम करता था। पिछले सप्ताह ही वह गांव आया था।कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नहर में गिरा युवक, सिपाही ने बचाया
उन्नाव। नवाबगंज दचौकी पुलिस ने गश्त के दौरान नहर पुलिया पर सो रहे युवक को पानी में गिरता देख गाड़ी रोक एक सिपाही ने छलांग लगा दी। युवक को पानी से निकाल कर सीएचसी ले गए। वहां से परिजनों के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
नवाबगंज चौकी इंचार्ज अरविंद पांडेय 25 अगस्त की देर शाम सिपाहियों के साथ गश्त कर रहे थे। जैतीपुर मार्ग पर नहर की पुलिया पर लेटा एक युवक गाड़ी की रोशनी में चालक कांस्टेबल सूरज पाल को पानी में गिरता दिखा। इस पर चौकी इंचार्ज ने गाड़ी रुकवाई। साथ चल रहे सिपाही संतोष कुमार को नहर में कुदा दिया। संतोष ने उसे बाहर निकाला। युवक को सीएचसी ले जाया गया। इलाज के बाद युवक ने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र बैजनाथ यादव निवासी दुर्गागंज बाईपास नवाबगंज बताया। परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया गया। (संवाद)