फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike riding robbers snatched Shikshamitra's bag on the highway

Unnao News: हाईवे पर बाइक सवार लुटेरों ने शिक्षामित्र से बैग छीना

Tue, 13 Aug 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Bike riding robbers snatched Shikshamitra's bag on the highway
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर-हाईवे पर अजगैन कोतवाली से 100 मीटर पहले पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठी शिक्षामित्र का बैग बाइक सवार लुटेरे छीनकर भाग गए। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना व कस्बा निवासी अवध किशोर शुक्ला अजगैन कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पत्नी शालिनी ओगरापुर प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र हैं। रविवार 11 अगस्त को पत्नी और एक साल के बच्चे को साथ लेकर बाइक से कानपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर गया था। रात करीब 10:30 बजे लौटते समय कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अजगैन कोतवाली से 100 मीटर पहले नर्सरी के पास पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने पत्नी के हाथ से बैग छीनकर लिया। लुटेरों का पीछा किया, लेकिन साथ में बच्चा होने से बाइक तेज नहीं चला पाया। पीड़िता के अनुसार, बैग में ढाई हजार रुपये, मोबाइल, एक सोने की अंगूठी व अन्य कागज थे। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed