{"_id":"674a137d4d7e829ab80c0b14","slug":"bike-riding-robbers-looted-jewellery-and-cash-worth-rs-4-lakh-from-the-couple-unnao-news-c-221-1-sknp1055-123330-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बाइक सवार लुटेरों ने दंपती से चार लाख के जेवर और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बाइक सवार लुटेरों ने दंपती से चार लाख के जेवर और नकदी लूटी
विज्ञापन
पाटन। शादी में शामिल होकर लौट रहे दंपती से बाइक सवार दो लुटेरों ने शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े तमंचा लगाकर चार लाख के जेवर और नकदी लूट ली। सीओ ने घटना स्थल पर जांच की। पुलिस टीमें पीड़ित के बताए हुलिया के आधार पर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लुटेरों की पहचान का प्रयास कर रही हैं।
बिहार थाना क्षेत्र के गांव देवारा निवासी मोनू कुरील पत्नी कल्पना के साथ रायबरेली के थाना खीरो के शीतलाबख्श खेड़ा गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे लौटते समय बिहार-मौरावां मार्ग से निकले देवरा लिंक मार्ग पर पुरवा नहर ब्रांच पुल के पहले काली पल्सर सवार दो लुटेरों ने बाइक सवार दंपति को रोक लिया। तमंचा लगाकर कल्पना से अंगूठी, लॉकेट, झुमकी, हाफ पेटी, पांच हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया और भाग निकले। घटना की सूचना मोनू ने पुलिस को दी।
सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को खुलासे के लिए लगाया। घटना को जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह भी थाने पहुंचे और पीड़ित से बात की। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।