{"_id":"636aaae329d4b02067044458","slug":"bike-riding-painter-dies-due-to-dumper-collision-two-injured-unnao-news-knp727300488","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत, दो घायल
Wed, 09 Nov 2022 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर माखी थानाक्षेत्र के भदनी गांव के पास डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे पेंटर समेत दो की मौत हो गई। पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन
बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सफीपुर कोतवाली के चालाकन टोला निवासी पूसू का पुत्र रवि (30) मोहल्ले के गिरधारी के पुत्र सुरेश (25) व हसनगंज कोतवाली के लच्छीखेड़ा निवासी रिश्तेदार गुड़िया (22) के साथ एक ही बाइक पर माखी के डीहा से लौट रहा था। बाइक रवि चल रहा था।
विज्ञापन
हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भदनी गांव के पास मोड़ पर सामने से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर गए। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टर ने रवि और सुरेश को मृत घोषित कर दिया। गुड़िया का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
रवि पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां पुष्पा और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि डंपर और बाइक थाने में खड़ी कराई गई है। घटना के बाद चालक भाग निकला। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।