फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bike rider student died due to unknown vehicle collision

Unnao News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Sun, 14 May 2023 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 14 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
bike rider student died due to unknown vehicle collision
गंजमुरादाबाद। बेहटामुजावर-ब्योली इस्लामाबाद मार्ग पर भटौली गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर आई गंभीर चोट बाइक सवार की मौत की वजह बनी।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव पुरईखेड़ा निवासी सर्वेश कुमार का पुत्र विशाल (19) शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से रिश्तेदार को छोड़ने बेहटामुजावर गया था। वहां से लौटते समय भटौली के बीच में विष्णु मंदिर के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हादसे का शिकार हुआ विशाल कक्षा 11 का छात्र था। पिता ई- रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। विशाल की मौत पर बड़ा भाई विकास और छोटी बहन गीता है। दोनों अविवाहित हैं। हादसे के बाद मां मालती बेहाल हैं। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed