फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider dies in collision with Bolero

Unnao News: उन्नावः बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Wed, 21 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with Bolero
शिवप्रताप सिंह उर्फ अंकित का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
बीघापुर (उन्नाव)। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर दुबाई गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव अढौली निवासी शिवप्रताप सिंह उर्फ अंकित (26) मंगलवार दोपहर बाइक से फतेहपुर जिले के दुबेपुर गांव बुआ के घर जा रहा था। उन्नाव-लालगंज राजमार्ग पर बिहार थानाक्षेत्र के दुबाई मार्ग के निकट हाईवे पार करते वक्त पाटन की ओर से जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में शिवप्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बोलेरो का टायर फटने से चालक कुछ दूरी पर छोडर्क भाग निकला। पाटन चौकी इंचार्ज सुधाकर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई अतुल ने बताया कि शिवप्रताप मुंबई में रहकर कपड़े की दुकान चलाता था। दो दिसंबर को उसकी शादी हुई थी, शादी से पहले वह घर आया था। पिता रामसुमेर कचहरी में स्टांप वेंडर का काम करते हैं।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
18 दिन में ही उजड़ गया सुहाग
हादसे का शिकार हुए शिवप्रताप सिंह का विवाह दो दिसंबर को रायबरेली जिले के थाना सेमरी के गांव केतनापुर निवासी शिल्पी से हुआ था। अभी दोनों एक दूसरे को समझ भी न पाए थे। हाथों की मेहंदी भी न सूखी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। पति की मौत का उसे ऐसा सदमा लगा कि उसकी आंखों से आंसू तक सूख गए थे। इकलौते बेटे की मौत से मां बिटाना और दो बहनें बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed