फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 23 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर इनायतपुर चौराहे पर शनिवार की रात दस बजे बाइक से दूध लेने जा रहा युवक किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसे औरास सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान रात में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इनायतपुर निवासी किसान रामसागर (27) शनिवार की रात बाइक से इनायतपुर चौराहा स्थित डेयरी से दूध लेने जा रहा था। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर कोई वाहन बाइक में टक्कर मारते निकल गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल को औरास सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में देर रात उसकी मौत हो गई। रामसागर दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से पत्नी माधुरी, मां चंपाकली, भाई शिवसागर और अन्य परिजनों का रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed