{"_id":"688fb2ecdf2b2c40fd0fe7a9","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-truck-unnao-news-c-221-1-uno1001-134962-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फाेटो-17 सूरज की (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
फोटो-18- बिलखती पत्नी पूनम और मां रामादेवी। संवाद
लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम तीन बजे हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीपुर। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार शाम तीन बजे मल्हौली सरदार नगर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने मियागंज सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट लगाए था। हादसे के चालक ट्रक लेकर भाग गया।
आसीवन थानाक्षेत्र के जरुआखेड़ा निवासी सूरज (25) पुत्र रामनाथ रविवार शाम बाइक से मल्हौली सरदार नगर स्थित ढाबा गए थे। लौटते समय लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर बाबाखेड़ा के पास ट्रक की टक्कर से सूरज गंभीर घायल हो गया। मियागंज स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी पूनम शव देख बिलख पड़ी। बताया कि पति मजदूरी करते थे। तीन साल पहले उसका विवाह हुआ था। नौ महीने की बेटी सिया है। बेटे की मौत से मां रामदेवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। सूरज दस भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।