{"_id":"6876abe90d1aab61b7037d7f","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-container-on-the-highway-his-friend-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-134051-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
Wed, 16 Jul 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शेखपुर नरी तिराहा के पास सोमवार रात नौ बजे कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस जिला अस्पताल लाई, वहां से कानपुर हैलट रेफर किया गया। मंगलवार देर शाम इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।
बहराइच जिले के थाना सिजौली के बारीकोट गांव निवासी 22 वर्षीय मारूफ पुत्र रऊफ अपने साथी सिजौली थानाक्षेत्र के छपरिया गांव निवासी कासिम पुत्र मुराद अली हाल पता दिलीप कॉलोनी बंथर अचलगंज के साथ बाइक से सोमवार रात काम से जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शेखपुर नरी तिराहा के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। कोतवाल अवनीश मौके पर पहुंचे ओर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को कानपुर हैलट रेफर किया गया। मारूफ की इलाज के दौरान मौत हो गई। कासिम का इलाज चल रहा है।
कोतवाल ने बताया कि एक की मौत की सूचना आई है। अभी लिखित में कुछ नहीं आया है। सीसीटीवी के माध्यम से टक्कर मारने वाले कंटेनर की तलाश की जा रही है।