{"_id":"68336ef2de26887f170486c9","slug":"bike-of-a-youth-missing-for-two-days-found-near-sharda-canal-unnao-news-c-221-1-uno1001-131590-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दो दिन से लापता युवक की बाइक शारदा नहर किनारे मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दो दिन से लापता युवक की बाइक शारदा नहर किनारे मिली
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। दो दिन पहले हरईपुर गांव से निकले युवक की बाइक 15 किलोमीटर दूर शारदा नहर के किनारे रविवार को पुलिस ने बरामद की है। युवक का पता न लगने से परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।
बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव हरईपुर निवासी अंकित (27) 23 मई की रात नौ बजे परिजनों को बिना बताए घर से निकला था। तलाश के बाद भी कुछ पता न चलने से छोटे भाई अतुल ने 24 मई की शाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच कर रही थी कि रविवार सुबह बाइक नहर के पास पड़ी मिली। बाइक का आगे का कुछ हिस्सा नहर में कुछ बाहर था, नंबर प्लेट भी टूटी थी।
थानाध्यक्ष मुन्नाकुमार ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।