फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike driver's leg amputated after collision with BJP leader's car

Unnao News: भाजपा नेता की कार की टक्कर से बाइक चालक का पैर कटा

Sat, 03 Aug 2024 03:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Bike driver's leg amputated after collision with BJP leader's car
बीघापुर। भाजपा नेता की तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहे युवक का दाहिने पैर कट कर बाइक में फंस गया। युवक के साले के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को कानपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद भाजपा नेता दो गनर के साथ पैदल भाग निकला।
विज्ञापन

डाकतार कालोनी शुक्लागंज निवासी सूरज (26) पुत्र राजेंद्र चौरसिया अपने बड़े भाई नितिन के साले शुक्लागंज निवासी गोलू (28) पुत्र शिवप्रसाद के साथ शुक्रवार सुबह बारासगवर निवासी बहन मीनाक्षी के यहां नागपंचमी की त्योहारी देने जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे दोनों बाइक से लालकुआं-धानीखेड़ा मार्ग पर चिलौली मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही भाजपा नेता अमितेश सिंह की फॉर्च्यूनर कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे सूरज का दाहिना पैर (एड़ी के पास से) जूता सहित कटकर अलग हो गया और बाइक के लेग गार्ड में फंस गया। गोलू के सिर और दोनों पैर में गंभीर चोट आई हैं। हादसे के बाद कार सवार भाजपा नेता अपने दोनों गनर के साथ गाड़ी छोड़ कर मौके से पैदल भाग निकला। काफी देर तक दोनों घायल सड़क पर ही पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से बीघापुर के सौ शैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल फिर कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हालांकि परिजन दोनों को निजी अस्पताल लेकर चले गए। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। परिजनों से तहरीर देने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के करीबियों में है अमितेश
जिस भाजपा नेता की कार से हादसा हुआ है वह सांसद के करीबी लोगों में माना जाता है। लोग सांसद के प्रतिनिधि के रूप में भी जानते हैं। हालांकि सांसद साक्षी महाराज का कहना है कि जिले में उन्होंने किसी को अपना प्रतिनिधि घोषित नहीं किया है। भाजपा में भी अमितेश किसी पद पर नहीं है, वह सामान्य कार्यकर्ता है।


दुर्घटना करने वाली गाड़ी पर छह चालान
भाजपा नेता की जिस कार से हादसा हुआ उस पर पहले से अलग-अलग स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करने में छह चालान हो चुके हैं। इसमें 12 जुलाई 2022 को 2000, 12 सितंबर 2022 को 2000, 10 जनवरी 2023 को 2000, 22 फरवरी 2023 को 100 रुपये, 28 जुलाई 2024 और एक अगस्त 2024 को 2000-2000 रुपये के चालान हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed