{"_id":"5d6d6dcd8ebc3e93a170aa14","slug":"bike-collision-father-son-death-due-to-collision-of-van-unnao-news-knp5112220112","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन
परियर (उन्नाव)। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वैन बाइक को टक्कर मारते हुए खंती में पलट गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग किसान की घटनास्थल पर मौत हो गई, सीएचसी पहुंचने से पहले ही बेटे ने दम तोड़ दिया। बाइक चालक बहन के ससुर की मौत पर बुजुर्ग पिता के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह कानपुर नगर के बिठूर जा रहे थे। पेट्रोल लेने के लिए परियर से चकलवंशी की ओप मुड़ते ही वैन ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक चालक हेलमेट लगाए था। वहीं दुर्घटना कर भाग रहे वैन चालक को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने हिरासत में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के पहली खेड़ा गांव निवासी रामबाबू (65) किसान हैं। सोमवार सुबह वह पुत्र कौशल (18) के साथ कानपुर के बिठूर में ब्याही बेटी विद्योतमा के ससुर की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से निकले। बाइक कौशल चला रहा था। चकलवंशी-परियर मार्ग पर सफीपुर तिराहा के पास जैसे ही कौशल ने पेट्रोल लेने के लिए बाइक पंप की ओर मोड़ी, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार वैन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और बेकाबू हो खंती में पलट गई। तेज टक्कर लगने से बुजुर्ग रामबाबू की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कौशल को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेब से मिले आधार कार्ड से चौकी प्रभारी हशमत अली ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन पिता-पुत्र के शव देख बदहवास हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पति और बेटे का शव देख रामदर्शी हुई बेहाल
हादसे में पिता-पुत्र की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची, परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पति रामबाबू और कलेजे के टुकड़े कौशल का शव देख मां रामदर्शी बेसुध हो वहीं गिर गई। परिजनों ने बताया कि कौशल ग्यारहवीं का छात्र था। चार भाइयों में कौशल सबसे छोटा था। पिता-पुत्र की मौत से मोहल्ले के लोगों की आंखें भी नम हो गई।