फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike collides with bull, youth dies

Unnao News: सांड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 23 Feb 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with bull, youth dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुरवा। पाटन-पुरवा मार्ग पर रम्माखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार सांड़ से टकराकर गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
बुधवार को वह हरियाणा से घर आया था। देर शाम वह बाइक से घूमने निकला था। पुरवा-पाटन मार्ग पर रम्माखेड़ा गांव के पास अचानक बाइक के सामने सांड़ आ जाने से वह अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। सिर में चोट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि पिता ने सांड़ से टकराकर मौत होने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

--

घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर है गोशाला

पाटन-पुरवा मार्ग पर रम्माखेड़ा गांव के पास जहां घटना हुई। वहां से ग्राम पंचायत में बनी गोशाला की दूरी डेढ़ किलोमीटर है। उसके बाद भी छुट्टा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कागजों पर ही मवेशी को पकड़ने और छुट्टा मवेशी न होने की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

हाल ही में हुईं घटनाओं पर नजर

- दो फरवरी को लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर लखपेड़ा चौराहे पर मोहान कस्बा कटरा निवासी संतोष मौर्य (55) की छुट्टा मवेशी के टकराने से मौत हुई थी।

- 14 फरवरी को शहर के गदनखेड़ा मोहल्ले में आवारा साड़ ने सदर कोतवाली के मोहल्ला गदनखेड़ा निवासी बिट्टन (70) के साथ मोहल्ले के हृदयेश मिश्र की बेटी प्रियंका, सरवन, बिटान, शेखर सहित छह को मारकर घायल किया था। इसमें बिट्टन का तीन दिन में आईसीयू में तीन दिन इलाज चला था।


- 16 फरवरी को माखी थानाक्षेत्र के नगवा गांव निवासी भग्गा (70) मवेशी चराने खेत गया था। वहां छुट्टा मवेशी ने उस पर हमला बोल दिया था। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed