{"_id":"69ee651c5dbb9e9bda01b399","slug":"bike-bounces-on-speed-breaker-woman-falls-dies-during-treatment-unnao-news-c-221-1-uno1001-149393-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला गिरी, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्पीड ब्रेकर पर उछली बाइक, महिला गिरी, उपचार के दौरान मौत
Mon, 27 Apr 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
अचलगंज। स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। परिजन जिला अस्पताल लाए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आ गए।
थानाक्षेत्र के रावल गांव निवासी शिवबहादुर की पत्नी संगीता (45) अपने बड़े बेटे आकाश के साथ रविवार सुबह पड़री रोड स्थित नथईखेड़ा गांव एक रिश्तेदार के यहां गई हुई थीं। देर शाम घर लौट रही थीं। उन्नाव-पड़री मार्ग पर जमुका गांव के पास बने स्पीड ब्रेकर पर आकाश ने जैसे ही बाइक चढ़ाकर ब्रेक लगाई, तभी पीछे बैठी संगीता उछलकर सड़क पर गिर गईं। सिर में गंभीर चोट होने से बेटा उसे जिला अस्पताल लाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति शिवबहादुर दिल्ली में नौकरी करते हैं। बेटे आकाश ने बताया कि पिता के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसओ बृजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि किसी ने कोई सूचना नहीं दी।