फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bigger crack in the railway overbridge slab

रेलवे ओवरब्रिज की स्लैब में दरार

Mon, 17 Jun 2019 12:27 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Mon, 17 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bigger crack in the railway overbridge slab
लखनऊ कानपुर हाइवे स्थित पुल की स्लैब में आई दरार। - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर के पास रेलवे ओवरब्रिज की स्लैब के जोड़ में बड़ी दरार आ गई है। कंक्रीट टूटने से सरिया निकल आई हैं। इससे बचने के प्रयास में दो पहिया वाहन सवार लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। रविवार दोपहर लखनऊ निवासी बाइक सवार दंपति गिरकर घायल हो गए। गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था वर्ना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन



लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रायबरेली रेलवे क्रासिंग के ओवरब्रिज पर लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन में करीब डेढ़ मीटर लंबाई में आठ इंच चौड़ी दरार आ गई है। कंक्रीट उखड़ गई है। स्लैब के बाहर लगे सपोर्टिंग चैनल के जोड़ खुल रहे हैं। सरिया बाहर निकलने से हाईवे से गुजरने वाले वाहनों के लिए खतरा बना है।
विज्ञापन


हाईवे से निकलने वाले वाहन बीच पुल में आई इस दरार के ऊपर से निकलते वक्त उछल जाते हैं। अचानक गड्ढा देख वाहन रोकने के प्रयास में पीछे से आ रहे वाहन की टक्कर लग जाती है। सबसे ज्यादा खतरा दो पहिया वाहन चालकों को है। रात के अंधेरे में ज्यादा हादसे होते हैं। रविवार दोपहर बाइक से कानपुर जा रहे लखनऊ के दुबग्गा निवासी हरिमोहन सिंह व उनकी पत्नी संगीता सिंह हादसे का शिकार हो गईं। गड्ढे में उछलकर संगीता बाइक से गिर गईं और अनियंत्रित होने से हरिमोहन सिंह भी बाइक सहित गिर गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था। एनएचएआई के इंजीनियर रवि राय ने बताया कि उन्हें आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) में दरार होने की जानकारी अभी तक नहीं थी। अब जानकारी में आया है। सोमवार को सुबह ही टीम को भेजकर मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed