{"_id":"5e5ffe5c8ebc3ec7510aad75","slug":"beating-brutally-was-the-reason-for-the-death-of-the-victim-s-father-unnao-news-knp548615378","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से पिटाई बनी थी पीड़िता के पिता की मौत की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी से पिटाई बनी थी पीड़िता के पिता की मौत की वजह
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में पीड़िता के पिता की मौत की वजह बेरहमी से की गई पिटाई बनी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई थी।
पीड़िता का पिता 3 अप्रैल 2018 को दिल्ली से पेशी पर आया था। तारीख पेशी के बाद वह अपनी मां को दवा देने गांव गया था। तभी विधायक के अतुल सेंगर उर्फ जयदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। 3 अप्रैल 2018 की रात ही माखी थाना पुलिस ने दबाव में पीड़िता के पिता के खिलाफ ही आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा भी बरामद दिखाया था। 8 अप्रैल 2018 की रात जेल में बंद किशोरी के पिता की हालत बिगड़ गई थी। रात 9 बजे जेल अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। 9 अप्रैल सुबह 3:49 बजे उसकी मौत हो गई थी। पीड़िता व उसकी मां ने कुलदीप सेंगर पर जेल में पिता की हत्या कराने का आरोप लगाया तो मामला और तूल पकड़ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाहरी चोटों के अलावा आंत में घाव और उसकी वजह से शरीर में संक्रमण फैलने से मौत की पुष्टि हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के पेट में सिर्फ 250 एमएल बदबूदार पीले रंग के पानी ही मिला था। साथ ही शरीर पर मिले 14 चोटों के निशान पाए गए थे। पीठ, बाएं हाथ, कूल्हा, जांघ व दाहिने पैर में चोटें थीं।
पीड़िता के पिता की अतुल सेंगर व उसके गुर्गों ने बेरहमी से पिटाई की थी। 3 अप्रैल की रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल के दौरान का वीडियो वायरल होने पर सनसनी फैली थी। वीडियो में पीड़िता के पिता की बदन पर पिटाई से हुए जख्म साफ दिख रहे थे। पीठ, पैर, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में आई चोटें दिखाते हुए उसने पिटने वालों के नाम भी बताए थे।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मुकदमे में आने वाले फैसले को लेकर बुधवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट क्या फैसला देगी, यह जानने के लिए लोग परेशान रहे। अदालत की कार्रवाई जानने के लिए लोग सोशल मीडिया पर नजरें गड़ाए रहे। कई जगह लोग टीवी देखते नजर आए। लोगों में फैसले को लेकर उत्सुकता रही कि अदालत किसे दोषी ठहराती है। उन्नाव कचहरी परिसर में वकीलों के बीच दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से सुनाए गए फैसले पर चर्चा होती रही।