फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   BDS team will look into the safety of the abbot of the temple trust

राम मंदिर न्यास के महंत की सुरक्षा में लगेगी बीडीएस टीम

Sun, 24 Apr 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 24 Apr 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
 BDS team will look into the safety of the abbot of the temple trust
उन्नाव। अयोध्या स्थित राम मंदिर न्यास के महंत को आगामी 25 अप्रैल की रात अयोध्या से झांसी जाना है। वह झांसी साबरमती एक्सप्रेस से जाएंगे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए एसपी जीआरपी ने जीआरपी प्रभारी को पत्र भेजकर ट्रेन व प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने ट्रेन में बीडीएस टीम को भी तैनात रहने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

 अयोध्या स्थित राम मंदिर न्यास के महंत स्वामी नृत्य गोपालदास को मंदिर मुद्दे को देखते हुए जान का खतरा बना रहता है। इस कारण उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा  प्राप्त है। महंत को आगामी 25 अप्रैल की देर शाम झांसी किसी कार्यक्रम में शामिल होने जाना है। वह शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रेन संख्या-9166 साबरमती एक्सप्रेस में अयोध्या से बैठेंगे और देर रात झांसी पहुचेंगे।
विज्ञापन


महंत की सुरक्षा को देखते हुए एसपी जीआरपी सोनिया सिंह ने इस रूट पर पड़ने वाले सभी जीआरपी प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं कि महंत के निकलते समय ट्रेन स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। निर्देश दिए कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। एसपी ने महंत के ट्रेन में मौजूद रहने के समय तक ट्रेन में बीडीएस टीम को भी तैनात रहने के आदेश दिए हैं। एसपी ने इसी प्रकार की सुरक्षा महंत के झांसी से अयोध्या लौटते समय 28 अप्रैल को भी ट्रेन संख्या-2167 साबरमती एक्सप्रेस में मुहैया कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed