Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bdc per lagay pati ki hatya ka aaroop

Unnao: पत्नी ने बीडीसी पर लगाया पति की हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Thu, 02 Feb 2023 08:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
bdc per lagay pati ki hatya ka aaroop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव जिले में नेवरा उदई गांव में मंगलवार सुबह आम के बाग में लटके मिले किसान के शव के मामले में बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी ने क्षेत्र पंचायत सदस्य पर हत्या कर शव लटकाने के साथ पुलिस पर जबरन तहरीर लिखकर अंगूठा लगवाने का गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना के बाद से बीडीसी गांव में नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के नेवरा उदई गांव निवासी होशराम (45) सोमवार शाम पांच बजे घर से निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों तलाश की थी लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसके छोटे भाई महेश ने उसका शव अपने ही आम की बाग में फंदे से लटका पाया था। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी कांती ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में होशराम ने जिसे जिताया था उससे पैसे का लेनदेन था।
विज्ञापन


तीन दिन पहले दोनों में विवाद भी हुआ था। बीडीसी ने देख लेने की धमकी दी थी। यही नहीं खड़ंजे पर चरही बनाने को लेकर भी विवाद चल रहा था। उसने आरोप लगाया है कि घटना के बाद से बीडीसी गांव में नहीं हैं। पीड़िता का कहना है कि शव मिलने के बाद जब वह थाने पहुंची तो वहां मौजूद दरोगा ने अपने आप तहरीर लिख ली। मुझसे सिर्फ अंगूठा लगवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम हो जाने दो जिसको कहोगी जेल भेज देंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में चोट मिलने के साथ गला फंदे से कसा मिला है। इससे मौत के दोनों कारण स्पष्ट हो रहे हैं। थानाध्यक्ष राजकुमार का कहना है कि मृतक की पत्नी का आरोप निराधार है। उसकी तहरीर के आधार पर पंचनामा कराकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed