फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bar association president met the injured advocate's father

घायल अधिवक्ता के पिता से मिले बार एसोसिएशन अध्यक्ष

Mon, 19 Aug 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bar association president met the injured advocate's father
उन्नाव। रविवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व एक अन्य अधिवक्ता ने रायबरेली में हुए रहस्यमय कार सड़क हादसे में घायल हुए अधिवक्ता महेंद्र सिंह के घर जाकर उनके पिता और परिजनाें को हर संभव मदद दिलाने और साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। चंदा कर एक लाख से अधिक की राशि अधिवक्ता पहले ही घायल वकील की पत्नी के खाते में डाल चुके है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपनारायण त्रिवेदी और अधिवक्ता अनुराग बाजपेई रविवार को वकील महेंद्र सिंह के घर पहुंचे। यहां घायल वकील के पिता मान मान बहादुर सिंह से उनका हालचाल लिया। अधिवक्ता अनुराग बाजपेई ने बताया कि पूर्व में अधिवक्ता साथियों ने आपस में चंदा कर एक लाख से अधिक की राशि इकट्ठा की थी, जो घायल वकील महेंद्र की पत्नी सीमा सिंह के बैंक खाते में भेजी गई है। बार एसोसिएशन की ओर से जो संभव मदद होगी आगे भी कराई जाएगी। बताया कि दुष्कर्म पीड़िता व उनके वकील का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मुकदमों में पीड़िता के चाचा की तलबी पेशी आज
विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा तिहाड़ जेल में हैं। उन पर अभिलेखों में सफेदा लगाने, ट्रेन में लूट समेत अन्य दो मुकदमों की सुनवाई अलग-अलग कोर्ट में चल रही है। सभी मुकदमों में सोमवार को चाचा की तलबी पेशी है। चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि उन्हें कोर्ट लाया जाएगा या वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराई जाएगी, इसकी अभी जानकारी नहीं है। तलबी पेशी के लिए कोर्ट से नोटिस जेल भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed