{"_id":"d37888320c3e5d8ff0ac7751658ac636","slug":"bar-association-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव में ज्ञान प्रकाश बने अध्यक्ष, दीप नारायन बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव में ज्ञान प्रकाश बने अध्यक्ष, दीप नारायन बने महामंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 02 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पदों पर कड़ी टक्कर हुई। इसमें पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्र को मात्र चार वोटों से पराजित कर ज्ञान प्रकाश ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
कोषाध्यक्ष पद पर आशीष द्विवेदी को मात्र तीन वोटों से हराकर गुलाब सिंह विजयी हुए। इसके अलावा महामंत्री पद पर दीप नारायन त्रिवेदी ने सुशील कुमार शुक्ला को 214 वोटों से पराजित किया।
उन्नाव बार एसोसिएशन के 30 मार्च को हुए चुनावों के परिणाम बुधवार को आने थे। इसके लिए सुबह 10 बजे से चुनाव अधिकारी रामेंद्र यादव की देखरेख में गिनती शुरू हुई। बंद कमरे में चुनाव अधिकारियों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के सामने हो रही वोटों की गिनती में दोपहर बाद एक-एक कर नतीजे आना शुरू हुए।
विज्ञापन
लेकिन अध्यक्ष और महामंत्री के पदों के लिए नतीजे देर शाम करीब 7 बजे घोषित हो सके। नतीजे आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजेताओं को कंधों पर उठा लिया। विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विजेताओं में अध्यक्ष पद पर ज्ञान प्रकाश सिंह व महामंत्री पद पर दीप नारायन त्रिवेदी के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कालिका प्रसाद त्रिपाठी, उपाध्यक्ष हृषीकेश वणिक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीती सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर गुलाब सिंह, तीन संयुक्त मंत्री पदों पर कृमश: शशिप्रभा सिंह पहले, रामकिशुन पटेल दूसरे व राजेश कुमार सिंह सेंगर तीसरे स्थान पर रहे। छह वरिष्ठ सदस्य पदों के लिए अतुल कुमार गौड़, राजकुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रकाश नरायन मिश्र व सूर्यभान सिंह स्थान पर रहे और कनिष्ठ सदस्य पद आनंद कुमार सिंह, प्रेमशंकर शुक्ला, अमित दीक्षित, राजेश कुमार यादव, संत कुमार व देशराज सिंह यादव को विजय श्री हासिल हुई।