Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Medical tests

Unnao News: पीएचसी के जन आरोग्य मेले में नहीं हुईं जांचें

Mon, 02 Nov 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Medical tests
फोटो-7-पासाखेड़ा में मरीजों को दवा लिखतीं डॉ. स्वाती गुप्ता। संवाद
विज्ञापन


= पांच माह से लैब सहायक की नहीं है तैनाती, अन्य पीएचसी में आयोजित मेलों 75 मरीजों का इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरवा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमियानी में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पाई। यहां पर लैब सहायक का पद जून माह से रिक्त चल रहा है। अब तक किसी की तैनाती नहीं की गई है। अन्य पीएचसी में लगे मेले में 75 मरीजों का उपचार किया गया।
चमियानी पीएचसी में जून से लैब सहायक का पद रिक्त होने से मरीजों को पैथोलॉजी जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। रविवार को भी जांच के लिए आए मरीज बैरंग लौटे। पीएचसी में डॉ. राजलक्ष्मी दोहरे ने बुखार, जुकाम, खांसी से पीड़ित 21 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

गढ़ाकोला पीएचसी में डॉ. चारु जैन ने सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित 23 मरीजों को दवाएं दीं। यहां लैब टेक्नीशियन ने मलेरिया, टायफाइड, डेंगू और हीमोग्लोबिन की जांच की। पासाखेड़ा पीएचसी में डॉ. स्वाती गुप्ता ने 31 मरीजों को देखा। यहां मलेरिया, हीमोग्लोबिन, टायफाइड और शुगर की जांचें हुईं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि चमियानी पीएचसी में लैब सहायक का पद रिक्त होने की जानकारी सीएमओ को पत्र भेजकर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 153 मरीजों का इलाज
हसनगंज। कस्बे के बाहर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में संचालक डॉ. भूपेंद्र सिंह की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर डॉ. संत मिश्रा ने पहुंचकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में चेस्ट, सर्दी-खांसी, बुखार और पेट दर्द समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कुल 153 मरीज पहुंचे। सभी को जांच के बाद दवाएं दी गईं। साथ ही बीमारियों से बचाव और उपचार के संबंध में जरूरी सलाह दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed