फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   21 roads

Unnao News: 14.08 करोड़ से होगा 21 मार्गों का निर्माण, एक लाख लोगों होगी राहत

Mon, 02 Nov 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
21 roads
= दो से पांच माह में पूरा होगा नवनिर्माण कार्य, ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले मार्गों के निर्माण की मिली मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। दो ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाले 21 प्रमुख संपर्क मार्गों का 14.08 करोड़ से निर्माण कराया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। निर्माण के लिए दो से पांच माह का समय तय किया गया है।
ग्राम पंचायतों में दो गांवों को जोड़ने वाले कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्ग तो पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हैं। कहीं पर गिट्टियां बाहर झांकने लगी हैं। जिससे वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने 21 मार्गाें के नवनिर्माण की मांग की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मार्ग निर्माण कराने का 14.08 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा था। इसे प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है। इन मार्गों का नए सिरे से डामरीकरण कराया जाएगा। इसमें बांगरमऊ, मोहान व सफीपुर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। इससे करीब एक लाख की आबादी को फायदा मिलेगा और उनका आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन

इंसेट-2
यह हैं दो गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग
-बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज मार्ग-2.09 करोड़
-हफीजाबाद-बरुआघाट मार्ग-1.55 करोड़
-ऊगू गौरिया कला मार्ग-1.40 करोड़
-चौधरीखेड़ा सलींद से पीखी बारीथाना-1.28 करोड़
-हरईपुर इस्लामाबाद से महोलिया दशगवां मार्ग-62.29 लाख
-कुरसठ ग्रामीण संपर्क मार्ग-56.89 लाख
-हसनगंज रसूलाबाद से दयालपुर मार्ग-33.03 लाख
-अशायस संपर्क मार्ग-49.91 लाख
-बछौली संपर्क मार्ग-35.78 लाख
-मवईभान से मवईलाल होते हुए उदसाह मार्ग-49 लाख
-कबरीखेड़ा संपर्क मार्ग-48.24 लाख
-कन्हईखेड़ा वाया मेहरबानखेड़ा मार्ग-50.15 लाख
-इटकुटी संपर्क मार्ग-36.72 लाख
-चित्तेपुर संपर्क मार्ग-33.32 लाख
-पंचमखेड़ा लिंक रोड-68.98 लाख
-माइनर कैनाल पटरी से जुड़ा संपर्क मार्ग-42.56 लाख
----
दो गांवों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों का प्रस्ताव तैयार कराया गया था। इनमें से 21 मार्गों के बजट को मंजूरी मिल गई है। इनके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दो से पांच माह में निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed