फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Paddy procurement begins today; 41 procurement centers to open

Unnao News: धान खरीद आज से, खुलेंगे 41 क्रय केंद्र

Mon, 02 Nov 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement begins today; 41 procurement centers to open
= 28 फरवरी 2027 तक चलेगी धान खरीद, फार्मर रजिस्टी होने पर नहीं कराना होगा पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। जिला प्रशासन ने किसानों से धान खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले में 41 क्रय केंद्र खोलने की मंजूरी दी गई है। आज से सरकारी खरीद शुरू होगी। इस बार फार्मर रजिस्ट्री करा चुके किसानों को पंजीकरण नहीं कराना होगा।
जिले में धान खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए केंद्र खोलने की जिला प्रशासन ने अनुमति दी है। खरीद की जिम्मेदारी विपणन शाखा, पीसीएफ व एफसीआई को दी गई है। कॉमन धान का खरीद मूल्य जहां 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं ग्रेड ए के धान का सरकारी मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यह पिछले खरीद वर्ष से 72 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है। खरीद 28 फरवरी 2027 तक चलेगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संतोष यादव ने बताया कि यदि किसान की फार्मर रजिस्ट्री है तो उसे पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी। यदि फार्मर रजिस्ट्री नहीं है तो धान को सरकारी केंद्रों पर बेचने से पहले किसानों को विभागीय पोर्टल www.fcs.up.gov.in पंजीकरण कराना होगा। किसानों को 48 घंटे के अंदर उनके खातों में भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से अपील की कि जिस खाते में वह भुगतान चाहते हैं, उसे पंजीकरण से पूर्व आधार व एनपीसीआई से मैप करा लें। किसान खतौनी, बैंक पासबुक व आधार में दर्ज नाम के अनुसार ही पंजीकरण कराएं। बताया कि किसानों को खरीद, भुगतान आदि की सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी। यदि किसान उपज बेचने के दौरान स्वयं उपस्थित न हो सके तो परिवार के किसी नामित सदस्य का विवरण व आधार नंबर भरना होगा।

इंसेट-1
17 प्रतिशत तक नमी होने पर नहीं होगी कटौती
धान खरीद में 17 प्रतिशत तक नमी होने पर कटौती नहीं की जाएगी। इसके ऊपर यदि धान में नमी होगी तो कटौती की जाएगी। खाद्य विपणन अधिकारी ने किसानों से धान सुखाकर लाने की अपील की है। बताया कि अब तक 113 किसानों ने उपज बेचने के लिए पंजीकरण करा लिया है।
----
एजेंसीवार खोले जाने वाले धान केंद्रों की संख्या
एजेंसी का नाम-खोले जाने वाले केंद्रों की संख्या
विपणन शाखा-15
पीसीएफ-24
एफसीआई-02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed