{"_id":"5702c1c04f1c1bc04fc8171e","slug":"bangarmau-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरशद व सुनील ने गुदगुदाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरशद व सुनील ने गुदगुदाया
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोत्सव के तीसरे दिन लाफ्टर नाइट में हास्य कलाकार अरशद खां व सुनील पाल ने पुलिस की कार्यशैली पर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को ठहाका लगाने पर मजबूर कर दिया। वहीं उदय दहिया ने कई नामचीन बॉलीवुड हस्तियों की हू-बहू आवाज में डायलॉग बोलकर श्रोताओं को गुदगुदाया। कामेडी नाइट से पहले स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शन किया।
हास्य कलाकार सुनील पाल ने लतीफों से देश की राजनीति पर चुटकी ली और जानीमानी हस्तियों पर तंज कस कर भीड़ को हंसाया। कामेडी किंग नाम से मशहूर अरशद खान ने बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर, अमरीशपुरी, ओमपुरी, शाहरुख खान, प्राण, सजीव कुमार तथा देवानंद आदि हस्तियों की मिमिक्री की। उनके चुटकुलों से श्रोता हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। हास्य कलाकार उदय दहिया ने अपना अलग ही रंग जमाया। शराब समाज के लिए कितनी घातक है, उदय ने व्यंग्य से बया किया। इस दौरान लखनऊ के अमित गुप्ता डांस ग्रुप ने अपनी कई प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर लोगों को मनोरंजन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक राम किशुन यादव, सीओ आरपी सिंह, उपजिलाधिकारी सरजू प्रसाद शुक्ल, तहसीलदार वीके सिंह, मुंबई के उद्यमी नासिर खान, सत्तार खान तथा राशिद हुसैन सभासद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन रेडियो एंकर साहिल सैय्यद ने किया।
इंसेट
कांटा लगा गर्ल आज देंगी प्रस्तुति
बांगरमऊ (उन्नाव)। महोत्सव के पांचवें दिन मंगलवार को क्षेत्रीय कलाकारों के कार्यक्रम के बाद रात 8 बजे मुंबई की फिल्मी हस्ती शैफाली जारीवाला (कांटा लगा गर्ल) अपना जलवा बिखेरेंगी। कार्यक्रम का नाम ‘आज की शाम-युवाओं के नाम’ दिया गया है।