{"_id":"6508a0ce78d760e241031ab5","slug":"ban-on-online-trading-kanchal-unnao-news-c-221-1-sknp1054-3244-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ऑनलाइन ट्रेडिंग पर लगे रोक - कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ऑनलाइन ट्रेडिंग पर लगे रोक - कंछल
Tue, 19 Sep 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-17
व्यापारियों को स्वास्थ्य एवं भरण-पोषण बीमा लाभ मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन ने सोमवार को बस स्टेशन के पास स्थित गेस्ट हाउस में संगठन के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत में केवल 100 कॉरपोरेट घराने ऑनलाइन ट्रेडिंग का कारोबार कर रहे हैं। और सात करोड़ खुदरा व्यापारी और उनके परिवार को मिला कर 70 करोड लोगों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को ऑनलाइन ट्रेडिंग को तत्काल समाप्त करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग की सुविधाओं और सम्मान के लिए व्यापार मंडल, व्यापारियों की आय कर की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर चार लाख करने, व्यापारियों को विदेश की तरह शिक्षा और स्वास्थ्य निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। व्यापार मंडल इन मांगों को लेकर लगातार दस साल से संघर्ष कर रहा है। प्रदेश सरकार स्थानक क्षेत्र बनाकर दस अध्यापकों को विधान परिषद में भेज रही है, हमारी मांग है कि व्यापारी क्षेत्र बनाकर व्यापारियों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाए। उन्होंने प्रदेश को सर्वाधिक कर देने वाले व्यापारी का दुर्घटना बीमा दस लाख से बढ़कर 25 लाख, व्यापारी पेंशन बीमा बढाया जाए। व्यापारी स्वास्थ्य बीमा दस लाख, दुकान लूटने व जलने भी दस लाख का बीमा लाभ दिया जाए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लागू जीएसटी में कई खामियां हैं जिनसे व्यापारियों का प्रदेश और देश में उत्पीड़न और दोहन हो रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की है कि देश के व्यापारी नेताओं की बैठक बुलाकर उनसे बात की जाए और समस्याएं सुनीं जाएं। इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, इश्तियाक गौरी, राजेश सिंह, कमलेश गुप्ता, नवीन तिवारी, सुदेश चंद्र कटिहार, दिनेश कुशवाहा, संजय शुक्ला, आशीष सिंह भी मौजूद रहे।
-- -
लूट का खुलासा न होने से व्यापारियों में नाराजगी
उन्नाव। तीन दिन पहले शहर के गदन खेड़ा चौराहा पर सरिया व्यापारी सुशील कुमार जायसवाल से हुई दो लाख रुपये व जरूरी कागजात बैग लूट की घटना का खुलासा नहीं हो सका है। घटना से नाराज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के शहर अध्यक्ष अमित मिश्रा सहित कई व्यापारियों ने लखनऊ में प्रदेश सरकार के आबकारी विभाग के मंत्री नितिन अग्रवाल से मुलाकात की और घटना की जानकारी दी। इसपर उन्होंने उन्नाव एसपी से फोन पर बात की और घटना का जल्द खुलासा करने को कहा। (संवाद)