फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bajrang Dal workers create ruckus during prayer meeting on inauguration of Jesus Christ Bhawan

Unnao News: जीसस क्राइस्ट भवन के शुभारंभ पर प्रार्थनासभा का बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Mon, 05 Jan 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers create ruckus during prayer meeting on inauguration of Jesus Christ Bhawan
फोटो-38- धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
- नारेबाजी कर पढ़ी हनुमान चालीसा, नायब तहसीलदार से संचालक को कागज के साथ किया तलब
विज्ञापन

बिछिया (उन्नाव)। घटोरी गांव में जीसस क्राइस्ट ट्रस्ट नाम से बने भवन के रविवार को शुभारंभ पर प्रार्थनासभा में सैकड़ों लोगों की भीड़ की सूचना पर बजरंगदल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी कर हनुमान चालीसा पढ़ी। इसकी सूचना पर दही थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचे। संचालक ने ट्रस्ट के कागज दिखाए लेकिन प्रार्थनासभा का अनुमति पत्र नहीं दिखाया। धारा 163 लागू होने के बाद भी बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर संचालक को फटकार लगाई। नायब तहसीलदार ने सोमवार को सभी कागजों के साथ कार्यालय बुलाया है।
दही थानाक्षेत्र के घटोरी गांव निवासी नीरज रैदास दो साल पहले गुड़गांव में मजदूरी करता था। वहां ईसाई मिशनरी के संपर्क में आया और मिशनरी की सदस्यता ले ली। करीब डेढ़ साल पहले वह घर आया लौटा है। बिछिया में छोटे भाई धीरज की बाइक की दुकान में साथ रहकर सहयोग करने लगा। यहीं घर में चोरी छिपे लोगों को मिशनरी का सदस्य बनाना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे लोग जुड़ते गए। 31 जनवरी 2024 को अपनी 1600 वर्ग फीट जमीन पर जीसस क्राइस्ट ट्रस्ट नाम से भवन निर्माण कराना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक साल पहले नींव तोड़ दी थी। तब मामले में कोई कार्रवाई न होने से नीरज के हौसले और बुलंद हो गए और उसने पूरा निर्माण करा डाला। रविवार को भवन का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मौके पर प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक लोगों की मौजूदगी का पता बजरंग दल जिला संयोजक नितिन शुक्ला को मिला तो वह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और प्रार्थनासभा के माध्यम से धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस पर संचालक नीरज रैदास अंदर कमरे में जाकर छिप गया। कार्यकर्ताओं ने मौजूद महिलाओं और पुरुषों को वहां से निकलने नहीं दिया। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार यशवंत सिंह और दही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार यशवंत सिंह ने बताया कि संचालक ने ट्रस्ट को दी गई भूमि संबंधित रजिस्ट्री कार्यालय का बायलॉज दिखाया है। संचालक ने ट्रस्ट का संचालन जोसिफ कंपनी द्वारा किए जाने की जानकारी दी है। उसने जो बायलॉज दिखाया है उसमें कंपनी द्वारा भवन निर्माण संबंधी दी जाने वाली एनओसी व प्रार्थनापत्र का अनुमति पत्र नहीं मिला है। संचालक के समय मांगने पर ट्रस्ट व अनुमति पत्र संबंधी संपूर्ण कागजों के साथ सोमवार को तहसील कार्यालय बुलाया है। अगर जरूरी कागज लेकर नहीं आएंगे तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों के समझाने पर दल के पदाधिकारी व अन्य लोग शांतिपूर्वक वहां से चले गए थे। इसलिए अभी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कागजात दिखाने को कहा गया है। सोमवार को मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छह घंटे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल



बिछिया। घटोरी गांव में प्रार्थनासभा में धर्मांतरण का आरोप लगाने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और मौजूद महिलाओं में झड़प भी हुई। इस दौरान करीब छह घंटे तक हंगामा चला। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सभी शांत हुए।

ट्रस्ट संचालक नीरज रैदास ने शुभारंभ अवसर पर खाना-पानी का भी इंतजाम किया था। प्रार्थनासभा में मंगतखेड़ा, बड़ौरा, तारगांव, बिछिया सहित छह गांवों की महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सुबह 11 बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसका पता लगा था। उसके बाद वह पहुंचे थे और हंगामा करना शुरू कर दिया था। कार्यकर्ताओं का कहना था कि धर्मांतरण में शामिल होने वाले लोगों के लिए खाने-पीने की भी व्यवस्था थी। नायब तहसीलदार के समक्ष संचालक ने धर्मांतरण कराने की बात से पूरी तरह से इंकार कर दिया। उसने सिर्फ प्रार्थनासभा कराने की बात कही। शाम पांच बजे के बाद मामला शांत हुआ। संचालक के साथ उसकी मां सुमन और पत्नी कविता भी साथ रही। पिता श्यामलाल मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं।




छह दिन पहले हुलासखेड़ा में भी प्रार्थनासभा में शामिल 20 लोगों का शांतिभंग में हुआ था चालान



अचलगंज। हुलासखेड़ा गांव में भी 29 दिसंबर को ग्रामीणों की बीमारी दूर करने, संकटों से छुटकारा दिलाने सहित अन्य प्रलोभन देकर गांव के ही पंकज नाम के युवक ने प्रार्थनासभा का आयोजन किया था। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस को फोन कर पंकज पर घर पर ईसाई मिशनरी चलाने और तमाम लोगों को जोड़ने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। सूचना पर तब भी बजरंगदल के संयोजक नितिन शुक्ल, मंत्री मनोज शर्मा, गोरक्षा प्रमुख वैभव और मनोज अवस्थी अन्य साथियों के साथ पंकज के घर पहुंच गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद बढ़ते देख पंकज सहित बीस लोगों को थाने लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया था।

फोटो-38- धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

फोटो-38- धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

फोटो-38- धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

फोटो-38- धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

फोटो-38- धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

फोटो-38- धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा करते बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed