फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bag stolen by breaking the glass of VDO's car

Unnao News: वीडीओ की कार का शीशा तोड़कर बैग चोरी

Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Bag stolen by breaking the glass of VDO's car
उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव में जांच करने गए वीडीओ (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार बैग में जरूरी कागज और 35 हजार रुपये थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव धानीखेड़ा निवासी डॉ. अमरेश कुमार ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हैं। शनिवार देर शाम वह अपने कार्यक्षेत्र सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बेजहरा गांव गए थे। वहां मनरेगा योजना से स्कूल और आंगनबाड़ी में काम चल रहा है। मजदूरों को पैसा भी देना था, इसलिए 35 हजार रुपये भी ले गए थे। कार्यस्थल तक कार का रास्ता न होने से गांव से पहले बनी पुलिस चौकी के पीछे खड़ी कर दी।
विज्ञापन

करीब 20 मिनट बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा था और बैग नहीं था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ हसनगंज दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल के पास स्थित फार्म हाउस मालिक को बुलाया गया है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी। ऊगू चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल का कुछ ग्रामीणों से रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि रुपये एक पीड़ित से गवाही के कागज तस्दीक करने के एवज में लिए हैं। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने जमानत की तस्दीक के लिए आधार कार्ड लिया है। रिश्वत लेने की बात गलत है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed