फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bachchi maut

सवालों के जवाब न दे पाने पर छात्रा को पीटा, मौत

Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
bachchi maut
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के गांव चकपरेंदा निवासी कक्षा आठ की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ,परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार को स्कूल के शिक्षक ने उसे डंडे से पीटा था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार रात करीब 9 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के चकपरेंदा गांव निवासी रमेश यादव की 14 वर्षीय बेटी शिवानी क्षेत्र के एक विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा थी। भाई सुनील के अनुसार शुक्रवार को वह स्कूल गई थी। जहां कुछ सवालों के जवाब न दे पाने पर एक शिक्षक ने उसे डंडे से बुरी तरह पीटा। घर पहुंचकर उसने आपबीती बताई थी। शनिवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया, फायदा ना होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान रविवार रात करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इमरजेंसी वार्ड के सामने हंगामा किया और शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी लाखन सिंह के कार्रवाई के आश्वासन देने पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed