फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   B wins the cricket competition by defeating DCA-D

Unnao News: डीसीए-डी को हराकर बी ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 25 Mar 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 25 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
B wins the cricket competition by defeating DCA-D
उन्नाव। पं. दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम में आयोजित द्वितीय रजनींद्र दीक्षित अंडर- 19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को डीसीए-डी और डीसीए-बी के बीच फाइनल मैच खेला गया। रोमांचक मैच में डीसीए-बी ने डीसीए-डी को मात देकर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल मैच में डीसीए-डी के कप्तान आयुष जैसवाल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए-बी टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 10 विकेट खोकर 231 रन बनाए। इसमें टीम के नवरत्न ने तीन छक्के और 12 चौकों की मदद से 127 रन और शुभम ने 50 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

डीसीए-डी के गेंदबाज अंकित ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए-डी टीम के सभी बल्लेबाज 172 रन के स्कोर पर आउट हो गए। टीम की ओर से अमन ने 25 और आयुष ने सात चौके और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। डीसीए-डी के गेंदबाज कृष्णा सोनी ने 6.4 ओवरों में 29 रन देकर छह विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरविंद श्रीवास्तव कमल ने विजेता और उपविजेता टीम के कप्तान को को ट्राॅफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। छह विकेट लेने वाले कृष्णा आज के मैच के मैन ऑफ द मैच रहे। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार नवरत्न को और गेंदबाज का पुरस्कार प्रत्यूष त्रिपाठी को दिया गया है। इस दौरान राजेंद्र त्रिपाठी, पीके मिश्रा, नवीन सिन्हा, ओम मिश्रा, ए आर खान, मंसूर खान, मुकेश बाजपेई, मंजू अवस्थी, जितेंद्र दीक्षित, सरदार कुलदीप, भूपेंद्र वर्मा ,राकेश अस्थाना अभिनव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मैच की अंपायरिंग मनीष दिक्षित, सहस्त्रांशु और स्कोर्रर राजकिशोर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed