Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   awas gives on rent administration make team for enquiry

कांशीराम कालोनी में रहने वालों की होगी जांच

Thu, 22 Sep 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
awas gives on rent administration  make team for enquiry
उन्नाव। कांशीराम कालोनी में बने आवासों को किराये पर उठाने की शिकायतों की पड़ताल की जाएगी। डूडा और बिजली विभाग की संयुक्त टीम आवासों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

बसपा शासन में कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें पहले चरण में 1500 आवासों का निर्माण यूडीए ने कराया था। आवास आवंटन का जिम्मा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) को सौंपा गया था। वर्तमान में कुल 2300 आवास बने हैं। इधर जिला प्रशासन के पास ये शिकायत पहुंची कि आवंटियों ने आवास किराये पर उठा दिए हैं। इस पर प्रशासन ने डूडा और बिजली विभाग को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं को देखा जाएगा
- आवास में तालाबंद है या मूल आवंटी रह रहे
- मूल आवंटियों ने किराये पर कमरा तो नहीं दिया
- कब्जा तो नहीं
- आवास में दुकान तो नहीं है
- बिजली कनेक्शन किसके नाम
कांशीराम कालोनी में वर्तमान में 1500 पुराने और 800 नए आवास बने हैं। पूर्व में शिकायतें पहुंची थी कि कालोनी के अधिकांश मूल आवंटियों ने आवास किराये पर दे रखा है। जबकि नियमानुसार आवास किराये पर नहीं दिए जा सकते हैं। इन्हीं शिकायतों के सत्यापन के लिए डूडा और बिजली विभाग को संयुक्त रूप से जांच दी गई है। जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। - अरविंद सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed