फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Avoid exposure to strong sunlight, drink water even if you are not thirsty

Unnao News: तेज धूप से बचें, प्यास न हो तब भी पानी पीएं

Fri, 04 Apr 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Avoid exposure to strong sunlight, drink water even if you are not thirsty
उन्नाव। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

इसमें कड़ी धूप में बाहर न निकलने और प्यास न लगने पर भी पानी पीने की सलाह दी गई है। एडीएम वित्त/राजस्व सुशील कुमार गोंड ने बताया कि अधिक गर्मी और लू के कारण लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ सकते हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को कड़ी धूप खासकर दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए। पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।

धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, चश्मा, जूते का इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें। तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आए तो तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करें। घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छांछ, आम का पना आदि का सेवन करें। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पिलाएं। घर को ठंडा रखें। पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियां खुली रखें। शराब, चाय, काॅफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन



यह भी एहतियात बरतें
- धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें।
- खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखें।
- नशीले पदार्थ शराब और अल्कोहल के सेवन से बचें।
- बासी भोजन न करें, संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें।
- खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमीनियम पन्नी, गत्ते आदि से ढक कर रखें।
- दोपहर में जिन खिड़कियों व दरवाजों से गर्म हवाएं आती हों, वहां काले पर्दे लगाएं।
- जहां तक संभव हो घर में ही रहें, सूर्य के सीधे संपर्क में आने से बचें।
- सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed