फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   AVM result 100%, 30% students more than 90 marks in unnao

उन्नावः एवीएम का रिजल्ट शत-प्रतिशत, 30 फीसदी छात्रों के 90 से अधिक अंक

Thu, 16 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
AVM result 100%, 30% students more than 90 marks in unnao
सीबीएसई हाईस्कूल के निकले परीक्षा परिणाम में आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम के छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। पंजीकृत 300 छात्र-छात्राओं में सभी उत्तीर्ण हुए। इसमें 90 प्रतिशत से ऊपर वालों में 30 फीसदी छात्र-छात्राएं शामिल थीं। रिजल्ट आने के बाद सभी झूम उठे। अच्छे अंक लाने पर प्रधानाचार्य अंजना भदौरिया व संस्था के निदेशक वेणुरंजन भदौरिया ने बच्चों को बधाई दी। छात्र अनुराग दीक्षित ने 96.6 फीसदी अंक के साथ स्कूल टॉप किया। 96.4 फीसदी अंक के साथ शिशिर कुमार यादव व दीषित दीक्षित संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। 96.2 फीसदी अंक के साथ छात्र प्रांजल मिश्रा व छात्रा वैष्णवी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में अमित स्कूल टॉप, प्रांजुल दूसरे, इंद्रजीत तीसरे स्थान पर
फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के राजीवपुरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पंजीकृत 82 छात्रों में 77 छात्र उत्तीर्ण हुए। छात्र अमित कुमार शर्मा ने 93.4 फीसदी अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। 93 फीसदी अंक के साथ प्रांजुल सिंह दूसरे व 92.8 फीसदी अंक के साथ इंद्रजीत यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश बाबू ने छात्रों व शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश से बच्चों को निखारना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन

93.6 फीसदी अंक के साथ श्रुति स्कूल टॉप
पाटन। भगवंतनगर स्थित यूएस इंटरनेशनल विद्यालय में हाईस्कूल परीक्षा में 93.6 फीसदी अंक के साथ श्रुति सिंह स्कूल में पहले स्थान पर रहीं। 89.9 फीसदी अंक के साथ सत्यम यादव ने दूसरा व 87.6 फीसदी अंक के साथ आदित्य शुक्ला ने स्कूल में तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं, यूएस इंटरनेशनल विद्यालय में हाईस्कूल में पंजीकृत 116 में 10 फेल हुए जबकि 106 छात्रों ने सफलता हासिल की। विद्यालय संरक्षक सुंदरलाल बाजपेई, प्रबंधक राघवेंद्र बाजपेई व प्रधानाचार्य प्रताप सिंह नेगी ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिश्रम से मिलती है सफलता
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर संचालित माउंट लिट्रा जी स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। पंजीकृत 54 बच्चों में सभी ने सफलता हासिल की। स्कूल की इस सफलता पर चेयरपर्सन नीना वर्मा व प्रधानाचार्या शुमालिका हितकारी ने बच्चों व शिक्षकों को बधाई दी। कहा इसी तरह परिश्रम से बच्चे और आगे बढ़ते जाएंगे।
एलपीएस व केंद्रीय विद्यालय के सभी परीक्षार्थी पास
लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र कुशाग्र सिंह ने 94.4 फीसदी अंक के साथ स्कूल में पहला, 94.2 फीसदी अंक के साथ नंदिनी निगम ने दूसरा व 94 फीसदी अंक लाकर साहिल कुमार सरोज ने स्कूल स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस स्कूल में कुल 74 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें सभी पास हो गए। वहीं, शहर के दही चौकी स्थित केंद्रीय विद्यालय में पंजीकृत 92 छात्र-छात्राओं में 92 ने सफलता हासिल की।

ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने भी लहराया परचम
पुरवा में संचालित रामकली बुद्धीलाल साहू शिक्षण संस्थान में 59 बच्चों में सभी ने अच्छे अंक लाकर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है। प्रबंधक बीके साहू ने बच्चों को सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed