फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Audit team found irregularities in Sumerpur block

ऑडिट टीम को मिली सुमेरपुर ब्लॉक में अनियमितताएं

Sat, 08 Feb 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Audit team found irregularities in Sumerpur block
सुमेरपुर ब्लाक में आडिट करती लखनऊ की टीम। - फोटो : UNNAO
पाटन(उन्नाव)। शासन की योजनाओं में अनियमितताओं की जांच करने के लिए लखनऊ से ऑडिट टीम शुक्रवार को सुमेरपुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। ऑडिट टीम ने यहां विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ब्लॉक क्षेत्र के विकास के लिए आई धनराशि के आय-व्यय से संबंधित अभिलेखीय दस्तावेज तलब किए। जांच के दौरान ऑडिट टीम को कई अनियमितताएं मिली हैं।
विज्ञापन

ऑडिट टीम में सीनियर ऑडिटर जेपी वर्मा व रामबरन शुक्रवार सुबह 11 बजे सुमेरपुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। दोनों ऑडिटरों के पहुंचने के बाद से ब्लॉक कर्मियों में खलबली मच गई। मुख्य लेखाकार सहित ब्लॉक के कर्मचारी ऑडिट टीम की आवभगत में लगे रहे। ऑडिट टीम ने यहां मनरेगा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, राज्य वित्त, 14वां वित्त एवं क्षेत्र पंचायत स्तर से कराए गए विकास कार्यों एवं वित्तीय अनियमितताओं की जांच की। मनरेगा की जांच के दौरान वित्तीय वर्ष 2019-20 में लक्ष्य के सापेक्ष मानव सृजित दिवसों की संख्या कम मिलने के साथ ही अन्य अनियमितताएं पाई गई। यहां आवासों का भी लक्ष्य पूर्ण नहीं पाया गया। सूत्रों के मुताबिक, ऑडिटरों को 2016 से 2019-20 के सत्र में ब्लॉक को 2001 आवासों का लक्ष्य पूर्ण करना था जो कि प्राप्त नहीं किया गया।
विज्ञापन

ऑडिट टीम ने यहां मनरेगा अनुदान पंजिका पार्ट 1, 2, 3 रजिस्टर, पीएम आवास की सूची समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित अभिलेखों की जांच के अलावा लेखाकार, स्थापना, सांख्यिकी, एडीओ पंचायत, एपीओ मनरेगा आदि पटेलों से संबंधित दस्तावेज तलब किए। ऑडिट में योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय व्यय एवं अभिलेखीय अनियमितताएं मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि इस संबंध में ऑडिटर ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया। कहा कि वह रिपोर्ट शासन को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed