फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Attempt to rob the petrol pump workers by putting chilli in their eyes

पेट्रोल पंप कर्मियों की आंखों में मिर्च डालकर लूट का प्रयास

Tue, 19 Apr 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rob the petrol pump workers by putting chilli in their eyes
हसनगंज (उन्नाव)। बैंक में रुपये जमा करने जा रहे दो पेट्रोलपंप कर्मियों की आंखों में बदमाशों ने मिर्च झोंक दी। उनसे लूट का प्रयास किया। कर्मियों के शोर मचाने पर उन्हें खंती में गिरा दिया। आसपास के लोगों और राहगीरों का आते देखकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

हसनगंज कस्बे के बाहर स्थित मिनी पेट्रोल पंप पर जौनपुर के थाना लाइन बाजार निवासी नागेंद्र और हसनगंज के न्योतनी निवासी राहुल काम करते हैं। सोमवार सुबह 10:20 बजे दोनों बाइक से 3.50 लाख रुपये जमा करने कस्बा स्थित बैंक आफ इंडिया शाखा जा रहे थे। पंप से महज पांच सौ मीटर दूर ढाबे के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर दोनों को रोक लिया। दोनों की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया और रुपयों वाला बैग छीनने का प्रयास किया। कर्मियों ने विरोध किया तो लुटेरों ने तमंचा लगा दिया। इस बीच हसनगंज कस्बे की तरफ से कुछ लोगों को आते देखकर लुटेरों ने दोनों को लात मारकर खंती में गिरा दिया और बाइक से हसनगंज की तरफ भाग गए। लोगों ने पंप कर्मियों को पास के एक नर्सिंगहोम पहुंचाया। राहुल ने हसनगंज कोतवाली में लूट के प्रयास की तहरीर दी है। सीओ राजकुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दरोगा अवधेश यादव सिपाही के साथ पेट्रोल पंप पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। अपराध निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed