फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Attempt to kill by jumping in front of train

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश

Wed, 13 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill by jumping in front of train
उन्नाव। रेलवे जंक्शन पर देर शाम लखनऊ जिला निवासी युवक ने रायबरेली पैसेंजर के सामने जान देने का प्रयास किया। यात्रियों के शोर मचाने पर रेलवे पुलिस के जवानों ने उसे ट्रैक से खींचकर जान बचाई। लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करने वाले युवक ने पत्नी की मौत और आर्थिक तंगी से परेशान होने की बात कही है।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमतीनगर के ग्वारी गांव निवासी राम सनेही यादव (36) लखनऊ में ही प्राइवेट नौकरी करता है। मंगलवार देर शाम उन्नाव जंक्शन पहुंचा। शाम 5:30 बजे कानपुर से आ रही रायबरेली पैसेंजर के आगे कूद गया। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की नजर पड़ी तो शोर मचाया। ट्रेन के चालक ने तेज ब्रेक लगा दी। प्लेटफार्म पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ के सिपाही भागकर पहुंचे और उसे ट्रैक से हटाया। जीआरपी एसओ एसके राव ने बताया कि राम सनेही ने बताया है कि उसकी पत्नी को कैंसर था। इलाज में काफी रुपये खर्च किए लेकिन जान नहीं बच सकी। तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत और आर्थिक तंगी से वह मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed