डाकघ्रर खाताधारकों को मिली एटीएम की सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बैंक उपभोक्ताओं की तर्ज पर अब डाकघर के ग्राहकों की जेब में भी एटीएम कार्ड होगा। डाक विभाग ने शनिवार से जिले में यह सुविधा शुरू कर दिया है। सांसद साक्षी महाराज ने प्रधान डाकघर में एटीएम बूथ का फीता काटकर शुभारंभ किया। पहले दिन 21 ग्राहकों को एटीएम कार्ड दिए गए। इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि केंद्र सरकार डाक विभाग के ग्राहकों को मुफ्त में एटीएम सुविधा दे रही है जबकि बैंकों में एटीएम सुविधा के लिए शुल्क देना पड़ता है। वहीं डाक विभाग में मात्र 50 रुपये का बैलेंस होने पर भी एटीएम की सुविधा मिल सकेगी जबकि बैंकों में कम से कम एक हजार का बैलेंस होना आवश्यक है। उन्होंने डाक विभाग में केंद्र की योजनाओं अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना आदि के विषय में बताया। इस मौके पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, अधीक्षक डाकघर उदय प्रकाश गंगल, सहायक अधीक्षक डाकघर उन्नाव शांतनु सिंह, राजेश तिवारी, पीके अगिभनहोत्री, पीएन सिंह भी मौजूद रहे।
इनसेट..........
उप डाकघरों में भी जल्द बटेंगे एटीएम
उन्नाव। अधीक्षक डाकघर कानपुर उदय प्रकाश गंगल ने बताया कि विभाग की पहली प्राथमिकता जिलों के हेड ऑफिसों में एटीएम शुरू करने की है जो अब पूरी हो गई है। इसके बाद उप डाकघरों में एटीएम की सुविधा देने की तैयारी चल रही है। बताया कि उन्नाव में तीन उप डाकघरों बांगरमऊ, पुरवा और सफीपुर में जल्द ही एटीएम की सुविधा दी जाएगी। कहा कि इसकी तैयारी चल रही है।