फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   At o'clock, Bappa sits in drums, drums, houses and pandals.

Unnao News: बजे ढोल-ताशे, घर और पंडालों में बप्पा विराजे

Sun, 08 Sep 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
At o'clock, Bappa sits in drums, drums, houses and pandals.
उन्नाव। गणेश चतुर्थी पर शनिवार को घर-घर गजानन विराजे। शहर से लेकर कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने ढोल-ताशे के बीच गणेश प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन किया। हर तरफ गणेश महोत्सव की धूम रही।
विज्ञापन

सफीपुर कस्बे के भगवती चरण वर्मा पार्क, टिकली बाजार, किला बाजार, दुर्गा मंदिर, दरौली, उनवां, ब्रह्म्ना, मिर्जापुर आदि गांवों में प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। राम विमल व दीपक विमल सहित युवा व्यापारी दीपक स्वर्णकार, शिखर जायसवाल, शुभम अग्निहोत्री, आशीष कनौजिया, प्रतीक दीक्षित, धर्मेंद्र सिंह आदि ने आरती उतारी। परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर मंदिर परिसर में श्रीगणेश महोत्सव नवयुवक कमेटी ने गंगा तट से कलश में गंगा जल लेकर आचार्य अंकुर महाराज के सानिध्य में गणेश मूर्ति का पूजन किया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव का यह कार्यक्रम 13 सितंबर तक चलेगा। प्रतिदिन शाम सात बजे से रात नौ बजे तक कानपुर के कलाकार राम कथा, झांकी व भजन संध्या सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कस्बा औरास में युवा कमेटी ने जंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में चतुर्थ गणेश महोत्सव की शुरुआत की। यहां गणपति की मूर्ति स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, युवा कमेटी के दीपक निगम, प्रियम, पंकज, दिशांत, ललित, मोनू व मधुर सिंह आदि ने पूजन किया। बांगरमऊ के मोहल्ला खत्रियाना स्थित हाल में आचार्य रामदेव शास्त्री ने गणेश भगवान की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कराया। यहीं, कानपुर से आए भागवताचार्य प्रदीप बाजपेयी ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व व ज्ञान वैराग्य का पावन प्रसंग सुनाया। मोहल्ला कटरा में भी कोतवाली के करीब भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई।



जामुन के पेड़ में बनाई भगवान गणेश की आकृति
बीघापुर। सुमेरपुर के मलयपुर में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रांगण में लगे जामुन के वृक्ष में भगवान श्री गणेश की आकृति बनाकर पूजन किया गया। छात्र देवा, अमित, रौनक, प्रकाश, सक्षम व अवनी आदि ने गणेश पूजन के दौरान वृक्षों के संरक्षण का संदेश दिया। प्रधान शिक्षक अजीत कुमार, सहायक शिक्षक आशीष कुमार दीक्षित, मुकेश सचान, आरती यादव, गोपाल यादव, उषा देवी, विनय शंकर आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed