फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   at expressway in accidnet one dead

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से साइकिल सवार चाचा-भतीजे की मौत

Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
at expressway in accidnet one dead
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बांगरमऊ कोतवाली के गहरपुरवा गांव के सामने अवैध कट से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चढ़े साइकिल सवार चाचा-भतीजे की कार की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, आगरा जिला निवासी कार सवार तीन युवक घायल हो गए हैं। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के गहरपुरवा गांव निवासी मिजाजी लाल निषाद की बेटी रूबी की शादी है। विवाह में कानपुर देहात के अरौल कस्बा निवासी दो रिश्तेदारों को आना था। मिजाजी लाल ने रिश्तेदारों को लेने के लिए पड़ोसी शिवपाल निषाद (50) और उसके भतीजे संजय निषाद (18) को अलग-अलग साइकिलों से भेजा था।
विज्ञापन

गांव से करीब अरौल कस्बे की दूरी चार किमी है। चाचा-भतीजे अलग-अलग साइकिल लेकर निकले थे। गांव के बाहर तार की बाड़ तोड़कर बनाए गए अवैध कट से निकल कर गलत लेन पर अरौल कस्बा जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से आगरा जा रही कार ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अनियं त्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई और कार में सवार आगरा के सिकंदरा निवासी प्रमोद कुमार (50) छोटा भाई भूपेश सिंह (39) और राजीव नगर सिकंदरा निवासी सुरेशचंद्र बघेल (36) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से तीनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल ओपीराय ने बताया कि हादसे में मृत चाचा-भतीजे दो अलग-अलग साइकिलों से गलत लेन में थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई है।
चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोसी मिजाजी लाल के घर में भी बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मंगल गीतों की जगह चीख पुकार मच गई। मृतक संजय के पिता सुंदर ने बताया कि संजय चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। खेती में हाथ बंटाता था। अभी उसका विवाह नहीं हुआ थ। मृतक शिवपाल भी किसान था। पत्नी विमला और बच्चो का रो-रोकर बुराहाल है। छह बेटी और एक बेटा है। इसमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है।

हादसे के कुछ देर बाद ही मियाजीलाल की बेटी की बरात भी आ गई। हादसे की जानकारी होने पर बरातियों में भी मायूसी छा गई। दोनों पत्र बिना अगवानी और आतिशबाजी के साधारण तरीके से विवाह की रस्में निभाने की बात कह रहे हैं। हालांकि पड़ोसी के घर मातम के चलते रात दस बजे तक वर और वधू पत्र के लोग किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed