फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ashish will show talent in pera swimming

आशीष पैरा तैराकी में दिखाएंगे प्रतिभा

Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ashish will show talent in pera swimming
पाटन (उन्नाव)। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल में पैरा तैराकी में जिले के आशीष प्रतिभा दिखाएंगे। पैरा तैराकी में उनके भारत का प्रतिनिधित्व करने पर लोगों ने खुशी जताई है। आशीष पहले सेना में थे। हादसे में पैर गंवाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
विज्ञापन

बीघापुर तहसील क्षेत्र के भठखेरवा खुर्द निवासी आशीष सिंह उर्फ रामजी बचपन से ही तैराकी का शौक रखते थे लेकिन उनका सेना में जाकर देश सेवा का सपना था। जिसे उन्होंने पूरा किया और छह वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए। तीन वर्ष पहले पूना में तैनाती के समय छुट्टी में घर आते समय एक दुर्घटना में आशीष बुरी तरह जख्मी हो गए और इस दौरान गैंगरिन होने से उनका पैर काटना पड़ा। इस हादसे ने घर के सभी लोगों को हिला दिया लेकिन आशीष सिंह और मजबूत हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने हिम्मत न हारते हुए तैराकी में देश का नाम रोशन करने का लक्ष्य बनाया। इसके बाद आशीष ने एक के बाद एक तैराकी में कई रिकॉर्ड बनाए। वर्ष 2017 में ऑस्ट्रेलिया में हुई तैराकी प्रतियोगिता में आशीष ने पदक हासिल किया था। अब इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय लोग गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। ग्राम प्रधान संदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमरेंद्र पटेल, सतीश वर्मा, दुर्गेश सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि हम आशीष की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। उनके पिता मनोरथ सिंह, मां आशा सिंह, भाई अमित सिंह, बहन अंशु सिंह, पत्नी अंजली सिंह व भाभी राखी सिंह ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed