फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Ashish did school top

आशीष ने किया स्कूल टॉप

Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ashish did school top
फतेहपुर चौरासी। सीबीएसई के निकले परीक्षा परिणाम में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र धानीखेड़ा पाटन निवासी आशीष ने 95 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। वहीं, इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही शहर के पूरननगर मोहल्ला निवासी छात्रा वैष्णवी ने 93.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में दूसरे स्थान पर रहीं। कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी छात्र विशाल चौरसिया ने 93.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस स्कूल में 63 छात्र पढ़ाई कर रहे थे। सभी का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

शत-प्रतिशत रहा आदर्श विद्या मंदिर का रिजल्ट
शहर के मोहल्ला गीतापुरम स्थित आदर्श विद्या मंदिर का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। यहां पढ़ाई कर रहे सभी 180 छात्र पास हो गए। विद्यालय के शत-प्रतिशत रिजल्ट पर विद्यालय के निदेशक वेणुरंजन भदौरिया व प्रधानाचार्या अंजना भदौरिया ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एलपीएस में शिखर व स्वप्निल संयुक्त स्कूल टॉपर
शहर के लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र शिखर मिश्रा व स्वपिभनल यादव ने 96.4 फीसदी अंक के साथ स्कूल में पहले स्थान पर रहे। 96 फीसदी अंक के साथ आर्या श्रीवास्तव व अनन्या वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर व छात्रा साक्षी वर्मा ने 94.6 फीसदी अंक के साथ स्कूल में तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल में पंजीकृत 67 छात्रों में सभी का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed