फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Aryan and Sakshi Patel remained at the forefront in 100 meter race.

Unnao News: सौ मीटर दौड़ में आर्यन व साक्षी पटेल रहे सबसे आगे

Thu, 31 Oct 2024 09:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Aryan and Sakshi Patel remained at the forefront in 100 meter race.
मौरावां। ब्लॉक हिलौली के गांव बचुआखेड़ा स्थित ग्रामीण स्टेडियम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (यूपीआरएसएल) के तहत ब्लॉकस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर दौड़ में आर्यन व साक्षी पटेल ने फर्राटा भरा। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में शुभम नितिन, चार सौ मीटर में विजय प्रताप सिंह व 800 मीटर में हरेंद्र ने बाजी मारी। गोला फेंक जूनियर में अखिलेश शुभम और सीनियर में विपिन विजेता बने। वॉलीबॉल में नारिचक टीम, फुटबाल में हिलौली और कबड्डी में बरदहा टीम विजेता रही। बैडमिंटन में महक, अखिलेश, कपिल, कीरम नाज, मनोज व आराधना सिंह प्रथम रहीं। विजेताओं को हिलौली प्रधान पुष्पा देवी सोनी के पति व प्रतिनिधि महेश सोनी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हिमांशु राव ने ट्रॉफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया। रेफरी की भूमिका में खेल अनुदेशक सुखजेंद्र, मो. असलम, दिवाकर, लवकेश, राजेंद्र, गोवर्धन के अलावा अनुराग अवस्थी, पीआरडी जवान सुशील कुमार, रज्जन लाल, रामप्रकाश, राममंगल, अवनीश व अक्षत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed