फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Arogya Swasthya Mela: 2634 patients were examined

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अलग-अलग बीमारियों के 2634 मरीज पहुंचे

Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 11 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Arogya Swasthya Mela: 2634 patients were examined
सकहन राजपूतान पीएचसी में लगे आरोग्य मेले में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी, पीएचसी में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में अलग-अलग बीमारियों के 2634 मरीज पहुंचे। मरीजों की जांच कर दवाएं भी दी गईं। इस दौरान छह गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ 42 स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य मेले में 118 डॉक्टर, 433 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी थी। यहां मरीजों का पंजीकरण करने के साथ ही जांच हुई। को दवाएं भी दी गईं। मरीजों में 1185 पुरुष, 1190 महिलाएं व 409 बच्चे थे। मेले में 34 नेत्र रोगी, बुखार के 146 मरीजों पहुंचे। 58 मरीजों की मलेरिया जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन


इसके अलावा लीवर की बीमारी से पीड़ित 101, सांस रोगी 144, गैस्ट्रो के 274, डायबिटीज के 30, स्किन के 417, संदिग्ध क्षय रोगी तीन, एनीमिया के 54, हाइपरटेंशन के 44, गर्भवती 50 महिलाओं की जांचें र्हुइं। रेफर किए गए छह मरीजों में आंख की बीमारी से पीड़ित एक मरीज, ऑपरेशन के लिए तीन व सर्जरी वाले दो मरीज शामिल हैं। स्वास्थ्य मेले में 261 आयुषमान कार्ड बनाने के साथ 782 व्यक्तियों की कोविड जांच हुई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकहन राजपूतान पीएचसी जाना वाला एक किमी कच्चा मार्ग गड्ढों में तब्दील होने के साथ उसमें पानी भर गया है। गाड़ियों से जाना तो दूर पैदल चलना दूभर है। रविवार को स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेला लगा था। डॉ. ज्योति भारतीय के नेतृत्व में टीम को पहुंचना था। जैसी ही गाड़ी कच्चे मार्ग पर पहुंची टीम के सदस्य आगे नहीं बढ़ पाए। गाड़ी वहीं रोककर डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी पैदल केंद्र पर पहुंचे। सदस्यों ने बताया कि ऐसा रास्ता काफी दिनों से है। मजबूरी में आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed