फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Approval received to connect Kasim Nagar sub-centre with City Power House, survey started

Unnao News: कासिम नगर उपकेंद्र को सिटी पावर हाउस से जोड़ने की मिली मंजूरी, सर्वे शुरू

Sat, 02 Aug 2025 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 02 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Approval received to connect Kasim Nagar sub-centre with City Power House, survey started
नई लाइन के लिए क्षेत्र में सर्वेक्षण करते अवर अभियंता मोहित यादव व दिनेश गौतम।  - फोटो : नई लाइन के लिए क्षेत्र में सर्वेक्षण करते अवर अभियंता मोहित यादव व दिनेश गौतम।
उन्नाव। शहर के कासिम नगर उपकेंद्र को सिटी पावर हाउस की लाइन से जोड़ने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए करीब दो सौ मीटर की अतिरिक्त नई लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए अभियंताओं ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में 33/11 कासिमनगर उपकेंद्र सोनिक ट्रांसमिशन से जुड़ा है। इसके बीच बिछी 33केवी लाइन करीब दो दशक पुरानी है। साथ ही इसी लाइन से इब्राहिमाबाग व पीडीनगर उपकेंद्र भी जुड़ा हुआ है। लाइन पुरानी और जर्जर होने के साथ लोड अधिक होने से अक्सर फाल्ट होते रहते हैं। इससे मामूली फाल्ट में भी तीनों उपकेंद्रों की बिजली बंद हो जाती है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए अब कासिमनगर को सिटी पावर हाउस की लाइन से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को विद्युत सेकेंडरी वर्क्स के अवर अभियंता मोहित यादव व वितरण के जेई दिनेश गौतम ने कासिमनगर क्षेत्र में जाकर नई लाइन का सर्वेक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को मौके पर बुलाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता दिनेश गौतम ने बताया कि कासिम नगर को सिटी पावर हाउस से जोड़ने के लिए दो सौ मीटर की नई लाइन अंडरग्राउंड बिछाई जाएगी। यह अतिरिक्त लाइन रहेगी। इससे यदि सोनिक से जुड़ी लाइन में फाल्ट आएगा तो वैकल्पिक रूप से इस लाइन से जोड़कर आपूर्ति दी जा सकेगी।

इंसेट-1
10 मोहल्लों की 50 हजार की आबादी को मिलेगी राहत
वर्तमान समय में कासिमनगर उपकेंद्र में करीब चार फीडर हैं। इन फीडरों से कासिमनगर, कंजी, तकीनगर, भूरीदेवी, केसरगंज, तालिबसराय आदि मोहल्ले जुड़े हैं। जब नई लाइन बिछ जाएगी तो इन मोहल्लों में रहने वाली 50 हजार की आबादी को लोकल फाल्टों से होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी। अवर अभियंता के मुताबिक, एक दो दिन में नई लाइन बिछाने का काम शुरू हो जाएगा। करीब एक सप्ताह में काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed