फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao road accident, Another woman injured in bus-truck collision stops breathing, death toll reaches nine

उन्नाव सड़क हादसा: बस-ट्रक की भिड़ंत में घायल एक और महिला की थमीं सांसें, मरने वालों की संख्या पहु़ंची नौ

Tue, 30 Apr 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2024 01:42 AM IST
सार

Unnao News: उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रविवार दोपहर ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। सफीपुर कोतवाली प्रभारी श्यामनारायण सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर रविवार को तत्काल में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद में चालक को पकड़ लिया गया था।

विज्ञापन
Unnao road accident, Another woman injured in bus-truck collision stops breathing, death toll reaches nine
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र जमलदीपुर के पास ट्रक और बस की भिड़ंत में घायल कानपुर के थाना रावतपुर के मोहल्ला रोशन नगर निवासी एक और महिला यात्री की हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। वहीं, 14 घायलों में आठ को परिजन रात में निजी अस्पताल लेकर चले गए।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती छह घायलों में एक को कानपुर और एक को लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे में मृत इम्तियाज खां के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बस के चालक तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे सफीपुर कोतवाली के जमलदीपुर गांव के पास हरदोई की ओर से आ रहे ट्रक और उन्नाव से सवारियां लेकर जा रही बस में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में सात यात्रियों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि आठवें ने कानपुर में दम तोड़ा था। वहीं चार गंभीर घायलों को कानपुर हैलट और 14 काे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मरने वालों की संख्या अब नौ हो गई
कानपुर हैलट रेफर किए गए घायलों में कानपुर नगर के थाना रावतपुर के मोहल्ला रोशन नगर निवासी रफीक की पत्नी तरन्नुम (30) की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। तरन्नुम पांच दिन पहले पिता नूरहसन के घर आई थी। रविवार सुबह बड़ी बहन मंतशा के साथ दो माह के बच्चे इब्राहिम की दवा लेने उन्नाव गई थी। हादसे में मरने वालों की संख्या अब नौ हो गई है।

आठ को उनके परिजन निजी अस्पतालों में लेकर गए
वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए 14 घायलों में से आठ को उनके परिजन रात में ही निजी अस्पतालों में लेकर चले गए। छह घायलों में माखी के गजाखेड़ा निवासी अन्नू सिंह और वहीं की परवीन और उनका बेटा हसनैन, बांगरमऊ के रामकृष्ण शुक्ल, रऊ के सुकेश और सदर कोतवाली के मंगला बाजार निवासी दीपक का इलाज चल रहा था।

ऑपरेशन की सलाह पर परिजन लखनऊ लेकर गए
इनमें दीपक (50) की हालत गंभीर देख देर रात में कानपुर हैलट रेफर किया गया था। जबकि रामकृष्ण शुक्ल (65) के गाल में आंख के पास दाहिनी ओर गंभीर चोट होने से ऑपरेशन की सलाह पर परिजन लखनऊ लेकर गए हैं। हादसे में मृत सफीपुर कस्बे के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी इम्तियाज खां उर्फ लाडले के बेटे अजीज खान की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

एफआईआर में उसका नाम बढ़ाया जाएगा
सफीपुर कोतवाली प्रभारी श्यामनारायण सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर रविवार को तत्काल में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद में चालक को पकड़ लिया गया था। अब एफआईआर में उसका नाम बढ़ाया जाएगा।

हादसे में मृत बस यात्री

  1. सफीपुर कस्बे के मोहल्ला सय्यदवाड़ा निवासी इम्तियाज खां उर्फ लाडले (70)।
  2. मंगलबाजार निवासी दीपक कुमार की पत्नी सुशीला (50)।
  3. सदर कोतवाली के आदर्शनगर मोहल्ला निवासी हरिनारायण (45)।
  4. हरदोई के थाना टंडियावा के सिखरावां निवासी आशाराम (57)।
  5. कानपुर नगर थाना मछरिया के राजीव नगर निवासी नसीम की पत्नी रुकैया बेगम (25)।
  6. फतेहपुर चौरासी के दारापुर निवासी लालजी (47)।
  7. हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के गांव अकोहरा नेवादा जगसेरवा निवासी नन्हके सविता (60)।
  8. फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के लवानी गांव निवासी राजेंद्र (36)।
  9. कानपुर के थाना रावतपुर के रोशन नगर की तरन्नुम (35) ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed